फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Semester examinations of Purvanchal University will start from November.

Jaunpur News: नवंबर से शुरू होंगी पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं

Wed, 08 Oct 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Semester examinations of Purvanchal University will start from November.
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने नवंबर महीने में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा नियंत्रक ने संबद्ध महाविद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि इस बार परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों को निर्देशित किया है कि नवंबर के पहले सप्ताह तक विषम सेमेस्टर (प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम) के सभी पाठ्यक्रम हर हाल में पूरे करा लिए जाने चाहिए। इसके लिए कॉलेज स्तर पर विशेष शैक्षणिक अभियान चलाने की बात कही गई है। विषम सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया अक्तूबर के तीसरे सप्ताह से शुरू की जाएगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को पत्र भेजकर आगाह किया है कि इसकी अंतिम तिथि 10 नवंबर तय की गई है। इस तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया है कि पिछले वर्षों में कई बार गलत जानकारी के कारण मूल्यांकन और परिणाम घोषित करने में दिक्कतें आई थीं। इस बार ऐसी त्रुटियों से बचने के लिए कॉलेजों को पहले से ही तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं नवंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed