{"_id":"604666848ebc3ee976316221","slug":"semester-examinations-of-eastern-campus-started-jaunpur-news-vns578848696","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि परिसर की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि परिसर की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन
पूविवि परिसर की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू
पहले दिन परीक्षा में शामिल हुए 350 परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार से विवि के तीन केंद्रों पर शुरू हुई। तीनों केंद्रों पर कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन कराते हुए परीक्षा कराई जा रही है। प्रबंध अध्ययन संकाय भवन में प्रथम पाली की परीक्षा में शासन द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराते हुए परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षार्थियों के लिए मॉस्क जरूरी किया गया है। परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक डॉ. रसिकेश में बताया कि प्रथम पाली में लगभग 350 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं। इसमें बीए एलएलबी, बीकॉम (ऑनर्स), बी.फार्मा. एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी. अप्लाइड जियोलॉजी, एमएससी एमए मैथ, एम एससी फिजिक्स, एमए अप्लाइड साइकोलॉजी, एमए मास काम के परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। शांतिपूर्ण व शुचिता बनाए रखने के लिए आंतरिक उडाका दल का गठन किया गया है। जो अपना काम सफलतापूर्वक कर रही है। इंजीनियरिंग संस्थान को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें बीसीए, एमसीए, बीटेक एवं एमटेक एवं प्रबंध अध्ययन संकाय में अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षा चल रही है।
एलएलबी प्रथम सेमेेस्टर परीक्षा में दो नकलची रस्टीकेट
राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में उड़ाका दल ने पकड़ा
गेट पर चेकिंग के दौरान पान मसाला और गुटखा मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में सोमवार को दो नकलची पकड़े गए। उनके पास से नकल सामग्री बरामद हुई। उड़ाका दल के हाथ लगे दोनों नकलचियों को रस्टीकेट कर दिया गया। उधर, छात्रों की जेब से बड़ी मात्रा में गुटखा और पान मसाला पाया गया। सभी को हिदायत दी गई कि दोबारा इसे लेकर कॉलेज न आएं।
आंतरिक उड़ाका दल के निरीक्षण में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के दो छात्रों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। एक छात्र उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय और दूसरा छात्र ओंकार नाथ विधि महाविद्यालय, मुंगराबादशाहपुर का है। प्राचार्य कैप्टन (डॉ.) अखिलेश्वर शुक्ला एवं उड़ाका दल ने सभी कमरों की तलाशी ली। छात्रों को चेतावनी दी कि वह किसी भी तरह की नकल सामग्री लेकर परीक्षा केंद्र पर न आएं। स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए दोहरा, गुटखा, पान-मसाला इत्यादि के साथ महाविद्यालय परिसर में प्रवेश न करें। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी डॉ. श्यामसुंदर उपाध्याय, डॉ. सुधा सिंह, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. अखिलेश कुमार गौतम, डॉ. लाल साहब यादव, डॉ. चंद्रांबुज कश्यप, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. गोलोकजा कृष्ण द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।