फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Selected to make 1478 revenue village model of the district

Jaunpur News: जिले के 1478 राजस्व गांव माॅडल बनाने के लिए चयनित, खर्च होंगे 97 करोड़

Thu, 08 Jun 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Selected to make 1478 revenue village model of the district
जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में 1478 राजस्व गांव मॉडल बनाने के लिए चयनित किए गए हैं। इन गांवों में कचरा प्रबंधन से लेकर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाएगी। जिसमें करीब 97 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। पंचायत राज विभाग की ओर से राजस्व गांव चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। बजट स्वीकृति होते कार्य शुरू करा दिया जाएगा।शासन की ओर से ग्राम पंचायतों को शहर की तरह स्वच्छ व सुंदर बनाने की कवायद की जा रहा है। इसके मद्देजनजर 1478 राजस्व गांव को माॅडल गांव बनाने के लिए चयन कर लिया गया है। इसमें कूड़ा संग्रहण एवं पृथकी करण केंद्र, नाली, सोख्ता गड्ढा, सेनेटरी इंप्रूवमेंट, सीमेंटेंड डस्टबिन, कूड़ा वाहन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना, व्यक्तिगत कंपोस्ट पिट, सामुदायिक कंपोस्ट पीट, स्वच्छता किट, एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समेत आदि कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए पंचायत राज विभाग की ओर से करीब 97 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। बजट जारी होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। गांवों को खुले में शौच मुक्ति करने एवं साफ-सराई को लेकर केंद्र सरकारी की ओर से 2014 से मुहिम चलाई जा रही है। जिले में अब तक छह लाख से अधिक एकल शौचालय बनाए गए हैंं। इसके अलावा हर गांव में एक-एक सामुदायिक शौचालय बनाया गया है। अब स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने की मुहिम शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 1478 राजस्व गांवों को मॉडल गांव के रूप विकसित करने के लिए चयन कर लिया गया है इन गांवों में कचरा प्रबंधन से लेकर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए करीब 97 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर कर शासन को भेज दिया गया है बजट जारी होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - मनोज कुमार त्यागी,
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed