फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seeing the horror of the accident, people were going to shiver

हादसे की भयानकता देख सिहर जा रहे थे लोग

Wed, 14 Jul 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Seeing the horror of the accident, people were going to shiver
जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मकरा गांव स्थित बाईपास के पास मंगलवार अमंगल साबित हुआ। सुबह करीब छह बजे शादी समारोह से लौट रहे पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे की भयानकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गाड़ी से पांच शवों को निकालने में ग्रामीण और पुलिस को घंटेभर लग गए। इसके लिए उन्हें गाड़ी की स्टेयरिंग, बॉडी और शीशे तक तोड़ने पड़े। बांकी में दिनभर मातमी सन्नाटा पसरा रहा। लेकिन, शाम होते-होती करूण-क्रंदन से हर किसी का कलेजा दहल सा गया।
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सुबह हुई हृदय विदारक घटना की मनहूस खबर बांकी गांव में करीब सात-आठ बजे पहुंची। गांव में शादी की खुशियां काफूर हो गईं। हंसी-खुशी का माहौल पल भर में बोझिल हो गया। लेकिन, सुबह साढ़े नौ बजे तक गांव के लोग मृतकों के घर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। महिलाओं से घंटों तक इस मनहूस खबर को छिपाए रखा गया। लेकिन धीरे-धीरे जब हादसे की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। हादसे में मृत ईंट भट्ठा कारोबारी बृजेश कुमार सिंह उर्फ नन्हकऊ सिंह की पत्नी नमिता सिंह को जब खबर लगी कि उनकी मांग सूनी हो गई है तो वह बेहोश हो गई। चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया गया वहीं होश में आते ही फिर बिलखने लगीं।
विज्ञापन

वही भाई की शादी में शामिल होने अपने मायके आई वंदना उर्फ रिंकी सिंह अपने बेटों अनुग्रह व प्रभुदेव की मौत से बेसुध होकर तख्त पर पड़ी थी। वह होश आने पर धाड़ें मारकर रोने लगती। फिर, बेसुध हो जा रही हैं। वहीं, उसकी सबसे छोटी बेटी तान्या (11) रोते हुए कह रही थी अब वह किसके हाथ में राखी सजाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत शाश्वत सिंह अपनी दादी अमरावती व मां रुचि सिंह की आंखों का तारा था। दोनों छाती पीटकर रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं। हौसिला प्रसाद मिश्र की पत्नी मंजू मिश्र से परिवार के लोग दिनभर घटना की जानकारी छिपाए रखे। दोपहर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव व सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव समेत तमाम लोगों ने स्वजनों को ढांढ़स बधाया। दोपहर एक बजे डाक्टरों की एक टीम गांव में पहुंची, जो वंदना, नमिता और मंजू का चेकअप कर लौट गई। बांकी गांव पहुंचे एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह व सीओ सदर रणविजय सिंह ने मृतकों के स्वजनों को भरोसा दिलाया कि शासन स्तर से पीड़ित परिवारों को हरसंभव आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने कानूनगो व लेखपाल को मौके पर बुलाकर कागजी कार्रवाई जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed