फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seed samples taken from stores in raids

छापेमारी में दूूकानों से लिए गए बीज के नमूने

Mon, 30 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 30 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Seed samples taken from stores in raids
बदलापुर में रविवार को बीज भंडार पर छापेमारी के दौरान जांच करते जिला कृषि अधिकारी।
धान के  नकली बीजों के बड़े कारोबार का खुलासा होने के बाद रविवार को कृषि विभाग ने अभियान चला कर दूकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 37 बीजों का नमूना लिया गया। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद दुकानदारोें के विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन


किसानों ने धान की नर्सरी डालने की तैयारी शुरू कर दी है। कई किसान दुकानों से धान के बीज व खाद आदि खरीदने का कार्य कर रहे हैं। उधर दुकानदार भी अपनी दुकानों पर विभिन्न प्रजातियों के धान का बीज रखे हुए हैं। उधर दुकानदारों द्वारा नकली बीज नहीं बेंचा जाए। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी दुकानों की जांच करने निकल पड़े हैं। रविवार को पहले दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित बीज के दुकानों पर छापेमारी की गई। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार उपाध्याय ने सदर व केराकत तहसील क्षेत्र के बीज की दुकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


इस दौरान कुल 12 बीजों का नमूना लिया। वहीं जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बदलापुर व शाहगंज तहसील क्षेत्रों के बीज दुकानों पर छापेमारी कर 15 बीजों के नमूने लिए। जबकि कृषि रक्षा अधिकारी ने मछलीशहर व मड़ियाहूं तहसील से बीज की दुकानों पर छापेमारी कर  10 बीजों के नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी  मनीष कुमार सिंह ने कहा कि दुकानों पर छोपमारी की कार्यवाही लगातार चलती रहेगी, जो भी नमूने लिए गए हैं। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में यदि मानक विहीन बीज पाए जाएंगे तो दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। अगर नकली बीज होने की रिपोर्ट आएगी तो दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed