फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Secretary accused of blackening DAP fertilizer, case registeredSearch for this on

Jaunpur News: सचिव पर डीएपी खाद ब्लैक करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sun, 27 Oct 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Secretary accused of blackening DAP fertilizer, case registeredSearch for this on
क्षेत्र के सहकारी समिति गद्दोपुर के सचिव के खिलाफ पुलिस ने अभिलेखों में हेराफेरी और डीएपी ब्लैक करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एडीसीओ सहकारिता तहसील बदलापुर प्रभारी प्रेमचंद ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने सूचना दिया था कि 25 अक्तूबर को जब मैं थाना परिसर में पहुंचा तो एक पिकअप वैन पर 43 बोरी इफको डीएपी लदी खड़ी थी। जिसका चालक कमलेश कुमार पुलिस की कस्टडी में है।

समिति के वितरण रजिस्टर और पास मशीन से हुए वितरण की जांच की गई तो 23 अक्तूबर को 200 बोरी डीएपी आवंटित की गई थी। वितरण रजिस्टर के अनुसार 177 कृषकों को दिया गया जबकि पॉश मशीन के अनुसार 85 कृषकों को ही खाद वितरित किया गया था। अभिलेखों की जांच से स्पष्ट हो गया है कि अभिलेखों में हेराफेरी करके खाद की कालाबाजारी की जा रही है। जिसमें समिति के सचिव अश्वनी पांडेय की संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने बताया है कि अभिलेखों में हेराफेरी और डीएपी की कालाबाजारी करने के आरोप में सचिव अश्वनी पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed