फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Search for former MP Dhananjay Singh, raids on housing

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में बंसफा आवास पर दबिश, खाली हाथ लौटी पुलिस

Tue, 11 May 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Search for former MP Dhananjay Singh, raids on housing
जौनपुर। लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में मंगलवार को पुलिस फोर्स ने पैतृक गांव बनसफा स्थित उनके आवास पर दबिश दी। एएसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पहुंची कई थानों की फोर्स ने आवास पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। करीब आधे घंटे तक छानबीन में पूर्व सांसद का कोई सुराग नहीं मिला। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि धनंजय सुबह ही कहीं निकल गए हैं। पुलिस खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन

इसके पहले तीन अप्रैल को पूर्व सांसद की तलाश में लखनऊ पुलिस जिले में आई थी। स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ शहर के काली कुत्ती और सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा स्थित उनके आवास पर दबिश दिया था, लेकिन उस वक्त भी धनंजय सिंह पुलिस के हाथ नहीं लगे थे। हालांकि इसके बीच में धनंजय सिंह पंचायत चुनाव के दौरान पत्नी श्रीकला के चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र में ही बने रहे, लेकिन उस वक्त पुलिस ने उन्हें नजर अंदाज किया। मंगलवार को अचानक पुलिस पुलिस फोर्स फिर धनंजय सिंह के बनसफा स्थित आवास पर पहुंच गई। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, सीओ सदर रणविजय सिंह पुलिस की कई गाड़ियों के काफिले के साथ बनसफा गांव पहुंचे तो इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान सिकरारा, बक्शा और मछलीशहर थाने की फोर्स के साथ पुलिस अफसरों ने आवास के अंदर कमरों की तलाशी ली, लेकिन धनंजय सिंह का पता नहीं चला। छह जनवरी को लखनऊ में मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में शूटर कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी का इलाज करने वाले चिकित्सक के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। उस दौरान पुलिस ने जब धनंजय सिंह की गिरफ्तारी की तैयारी की तो एक पुराने मामले में जमानत निरस्त कराकर एमपी-एमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। 31 मार्च को एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर होने पर उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। अब एक बार फिर धनंजय सिंह पर पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

वर्जन:
लखनऊ से मिले निर्देश के बाद दोपहर में करीब डेढ़ बजे पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बनसफा स्थित आवास पर दबिश दी गई लेकिन पूर्व सांसद घर पर नहीं मिले तो इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई। -त्रिभुवन सिंह, एएसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पूर्व सांसद धनंजय सिंह और एमएलसी प्रिंसू सिंह पर केस
जौनपुर। खुटहन थाने की पुलिस ने बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन पर कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन और कोविड-19 महामारी के गाइडलाइन की अनदेखी का आरोप है। एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि पांच मई को खुटहन थाना क्षेत्र के पटेला बाजार के पास धनंजय सिंह व प्रिंसू सिंह समर्थकों के साथ नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य व उनके परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने समर्थकों के साथ कोरोना कर्फ्यू और कोविड -19 के गाडइलाइन का उल्लंघन किया। इस आरोप में खुटहन थाने की पुलिस ने सोमवार को उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed