फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sealed hospital lock found broken, evidence tampered with, suspected

Jaunpur News: सील अस्पताल में ताला टूटा मिला, सबूत से छेड़छाड़ की आशंका

Sat, 21 Mar 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sealed hospital lock found broken, evidence tampered with, suspected
शाहगंज। क्षेत्र के बाबू का पुरवा स्थित मां शांति अस्पताल प्रकरण में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। प्रशासन द्वारा सील किए गए अस्पताल में अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर घुसने की कोशिश की। ऑपरेशन से जुड़े उपकरण व महत्वपूर्ण अभिलेख ले जाने की आशंका जताई जा रही है। मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतका के परिजन कैलाश बिंद ने आरोप लगाया कि अस्पताल के गेट पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। इससे साफ तौर पर पता चलता है कि साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश हुई है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सात मार्च को दिपाईपुर गांव निवासी यशपाल की पत्नी रेखा की बच्चेदानी के ऑपरेशन के कुछ ही घंटे बाद मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस ने मृतका के भाई संजय की तहरीर पर एक नामजद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में ऑपरेशन करने वाले कंपाउंडर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना के बाद सीएमओ की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर अस्पताल को सील कर जांच शुरू की थी। लेकिन, अब ताला टूटने और साक्ष्य गायब होने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि अस्पताल परिसर में खड़े एक ट्रक को हटाने के लिए सीएमओ ने निर्देश दिया गया था। इसे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरा किया जाना था। हालांकि ताला कब और किसने तोड़ा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed