फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SDM sealed the ballot boxes of five gram panchayats

पांच ग्राम पंचायत की मत पेटिकाओं को एसडीएम ने कराया सील

Thu, 14 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
SDM sealed the ballot boxes of five gram panchayats
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में दाखिल किए गए वादों की सूची के अनुसार बुधवार को अभिलेख निकलवाकर नामित नोडल अधिकारी से एसडीएम ने संबंधित वादों की मत पेटिकाओं को सील करवाया। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में आए परिणाम के मद्देनजर बदलापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लच्छी पट्टी, रतासी, महाराजगंज ब्लॉक के बनवीरपुर पहाड़पुर, चेती के पराजित प्रत्याशियों ने एसडीएम न्यायालय में वाद दाखिल किया था आरोप था कि मतगणना में धांधली कर हमें पराजित किया गया है। पुन: मतगणना करा कर निष्पक्ष न्याय कराया जाए। इसी बात को लेकर एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने नायब तहसीलदार राजकुमार सोनकर को लच्छीपट्टी,व रताशी तथा महाराजगंज विकासखंड के बनवीर पुर, पहाड़पुर तथा चेती ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार बृजेश कुमार को बनाया गया है। दोनों नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में मतपेटिकाओं को सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed