फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SCRT selected Preeti for the story

एससीआरटी ने कहानी के लिए किया प्रीति का चयन

Sun, 21 Mar 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
SCRT selected Preeti for the story
जौनपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एससीआरटी) ने बक्शा विकास खंड के जूनियर हाईस्कूल रन्नों में तैनात सहायक अध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव का चयन कहानी के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के लिए ऑडियो बनाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन

एसआरटी के संयुक्त निदेशक अजय कुमार सिंह ने डायट प्राचार्य व बीएसए को पाठ्य पुस्तकों से पाठों का 3 से 7 मिनट का ऑडियो बनाने का निर्देश दिया है। निदेशक की ओर से जारी पत्र में कक्षा एक से आठवीं तक की हिंदी, विज्ञान, हमारा परिवेश, हमारा इतिहास, नागरिक जीवन, पृथ्वी और हमारा जीवन, अंग्रेजी, हमारा पर्यावरण विज्ञान, कृषि विज्ञान की पाठ्य पुस्तकों के पाठों का ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया है । प्रीति ने बताया कि मुझे खुशी है कि इस अभिनव प्रयोग में मेरी आवाज पसंद की जा रही है। गृह शिल्प के दो पाठ में प्रीति श्रीवास्तव आवाज देेंगी। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को पढ़ाई बोझ न लगे इसके लिए एससीआरटी ने कहानियों के माध्यम से बच्चों को गणित अंग्रेजी विज्ञान संस्कृत विषयों पढ़ाने का प्रयास शुरु किया है। इसके लिए शिक्षकों को ऑडियो रिकॉर्डिंग करने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश के 62 शिक्षकों को यह जिम्मेदारी दी गई है। इन शिक्षकों को साउंड इफेक्ट मित्र मिमिक्री बैकग्राउंड में संगीत को शामिल करते हुए ऑडियो बनाने को कहा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed