{"_id":"66bfc9b8d36e40a1eb0a7314","slug":"school-running-on-vegetable-market-land-in-pilkichha-beo-has-no-idea-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-120525-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पिलकिच्छा में सब्जी मंडी की जमीन पर चल रहा स्कूल, बीईओ को भनक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पिलकिच्छा में सब्जी मंडी की जमीन पर चल रहा स्कूल, बीईओ को भनक नहीं
विज्ञापन
जौनपुर। शाहगंज तहसील प्रशासन से खुटहन एनएच में पिलकिच्छा में सब्जी मंडी के लिए स्थान निर्धारित किया है। यहां पर दबंगों की मिली-भगत से स्कूल चल रहा है। वहीं सब्जी मंडी अवैध रूप से खुटहन चौराहे पर चल रही है। पूर्व में एसडीएम के आदेश के बाद भी निर्धारित स्थल पर मंडी नहीं लग रही है। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
जुलाई में अमर उजाला में खबर छपने के बाद तत्कालीन एसडीएम शैलेंद्र कुमार ने अवैध मंडी हटवाने के लिए नायब तहसीलदार को भेजा था। नायब तहसीलदार ने वहां पहुंचकर जाम न लगाने व प्रशासन के निर्धारित स्थान पर ही मंडी लगाने का आदेश दिया था फिर भी लोग एसडीएम के आदेश को नहीं मान रहे। लाखों की लागत से बनी सब्जी मंडी खंडहर में तब्दील हो गई, जहां निजी विद्यालय संचालित हो रहा है। खुटहन के खंड शिक्षाधिकारी को भनक तक नहीं है। यह मंडी केवल देखने के लिए शोपीस बन चुकी है। सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। यह सब्जी मंडी निष्प्रयोजन और निरर्थक साबित हो रही है। जाम से निजात दिलाने के लिए शाहगंज तहसील प्रशासन ने मंडी के सब्जी विक्रेताओं को यहां मंडी न लगाने की सख्त हिदायत दी थी लेकिन निर्देश के बावजूद कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। हैरत की बात यह है कि खुटहन के बीईओ के कार्यालय के सामने ही अवैध मंडी चल रही है इसे लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस बाबत क्षेत्र के नरसिंह बहादुर सिंह, डॉ.रमेश चंद्र यादव, अभिषेक प्रजापति, रामधारी यादव, श्याम सिंह यादव, मनोरथ बिंद आदि ने बताया कि मामले में कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
.................................................
वर्जन-
पूर्व की कार्रवाई के संबंध में हमें जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराने के बाद अवैध मंडी को जल्द हटवाया जाएगा।
-आशीष कुमार सिंह, तहसीलदार, शाहगंज।