फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   school closed order up to class 8 in Jaunpur till January 7

सर्दी का सितम: जौनपुर में 7 जनवरी तक कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद, ठंड के चलते जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

Thu, 04 Jan 2024 08:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 04 Jan 2024 08:58 PM IST
सार

जौनपुर में ठंड का सितम जारी है। बारिश के बाद ठंड बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने सात जनवरी तक कक्षा आठ तक के स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। जिले में गुरुवार को ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे।  

विज्ञापन
school closed order up to class 8 in Jaunpur till January 7
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठंड व गलन से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार सुबह बूदांबांदी के बाद ठंड और बढ़ गई। ऐसे में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय सात जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


ठंडी हवाओं के चलते सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा चहलकदमी कम रही। पार्कों में रोजाना रहने वाली रौनक भी खत्म हो गई। गुरुवार की सुबह ठंड व कोहरे के साथ हुई। इसके थोड़ी देर बाद ही बूंदाबांदी हुई। कुछ देर सूरज निकलने के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन


ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। लोग घर की चहारदीवारी के भीतर ठिठुरते रहे। ठिठुरन के चलते बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ कम रही। दुकानदारों के मुताबिक बूंदाबांदी के चलते मौसम में बदलाव का मार्केट पर असर पड़ रहा है। जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय सात जनवरी तक रहेंगे बंद
बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि ठंड को देखते हुए जिले के सभी सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं मदरसा में कक्षा एक से आठ तक सभी विद्यालय शीतलहर एवं ठंड के कारण सात जनवरी तक बंद रहेंगे। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से इसका अनुपालन कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed