फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sawan starts tomorrow, stones and pebbles on the way of Kanwadis, journey will be difficult

Sawan 2025: जौनपुर में कांवड़ियों की राह में कंकड़-पत्थर, शिवभक्तों को झेलनी होगी दिक्कत; सुधार की मांग

Thu, 10 Jul 2025 12:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 10 Jul 2025 12:43 AM IST
सार

Sawan 2025: यूपी के जौनपुर में सावन की तैयारियां तो पूरी कर ली गई हैं लेकिन मार्गों का हाल खस्ता है। कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। शिवालयों पर जाने वाले भक्तों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Sawan starts tomorrow, stones and pebbles on the way of Kanwadis, journey will be difficult
कांवड़ मार्गों का ऐसा है हाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kawad Yatra 2025: सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। पौराणिक शिव मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, लेकिन जिन रास्ते से कांवड़ियों का जत्था जलाभिषेक करने बाबा धाम पहुंचेगा उन रास्तों पर गड्ढों समेत कंकड़-पत्थर हैं। अधिकांश शिवालयों के रास्ते अभी तक ठीक नहीं हो सके हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ेंगी। बुधवार को शिवालयों को जाने वाले मार्गों की पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आई।

विज्ञापन


कावड़ यात्रा में लाखों श्रद्धालु प्रयागराज से गंगाजल लेकर सुजानगंज स्थित गौरी शंकर मंदिर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं, लेकिन मुख्य चौराहा पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जो कावड़ यात्रियों के लिए परेशानी का सबक बन सकते हैं।
विज्ञापन


मल्हनी क्षेत्र के आदमपुर मोड़ से लेदुका बाजार तक की लगभग 6 किलोमीटर सड़क बदहाल है। इस मार्ग पर बेलवा घाट के समीप बने शिवालय पर जल चढ़ाने के लिए कांवड़ यात्रियों को इसी मार्ग से गुजरना पड़ेगा जो किसी मुश्किलें से कम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरईपार बाजार में स्थित चक घसीटा नाथ शिव मंदिर जाने वाला मार्ग बदहाल है। बाजार में नाली का निर्माण नहीं होने से सड़कों पर बने गड़ढों में बरसात का पानी जमा हो जाता है। जिससे शिव भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

चंदवक क्षेत्र के बेहडा गांव स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर जाने का रास्ता कंकड़ पत्थर से पटा है। पूरी सड़क जर्जर स्थिति में है। ऐसे में इस मार्ग पर गुजरने वाले श्रद्धालुओं पैदल चलना भी मुश्किलों से भरा होगा। ग्रामीणों ने इस मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।
 

क्षतिग्रस्त मार्गों का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। कांवड़ियों का जत्था जलाभिषेक करने के लिए जिस मार्ग से निकलेंगे वह सभी मार्ग जल्द गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो। - राजेश राव, अधिशासी अभियंता, निर्माण खड़-2, पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed