फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Satyaprakash, who lifted Naib Tehsildar from his chair, will now be SO of Jalalpur

नायब तहसीलदार को कुर्सी से उठाने वाले सत्यप्रकाश अब जलालपुर के होंगे एसओ

Tue, 24 Nov 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Satyaprakash, who lifted Naib Tehsildar from his chair, will now be SO of Jalalpur
जौनपुर। एसपी राजकरन नय्यर ने लाइनबाजार समेत जिले के चार थानाध्यक्षों का तबादला किया है। जिले की कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए एसपी ने रविवार की रात चार थानेदारों का कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन

लाइनबाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह को यहां से हटाकर सरपतहा थाने का प्रभारी बनाया गया है जबकि योगेंद्र यादव को प्रभारी डीसीआरबी से हटाकर प्रभारी निरीक्षक लाइनबाजार की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सरपतहा थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे सम्पूर्णानंद राय को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। नायब तहसीलदार को थाना समाधान दिवस में प्रभारी अधिकारी की कुर्सी से उठाकर विवादों में घिरे सत्य प्रकाश सिंह को प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक जलालपुर और ओम नारायण सिंह को जलालपुर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर की जिम्मेदारी दी गई है। रामजनम यादव प्रभारी सर्विलांस को एसओजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विष्णु कुमार मिश्र को निरीक्षक अपराध लाइनबाजार से हटाकर प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed