फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Satta Ka Sangram government Cornered On Vaccine and Unemployment Issues in jaunpur

सत्ता का संग्राम: चुनावी रथ जौनपुर पहुंचा, जनता ने खुलकर रखा अपना पक्ष; वैक्सीन और बेरोजगारी का उठा मुद्दा

Sun, 05 May 2024 09:00 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 05 May 2024 09:00 AM IST
सार

अमर उजाला सत्ता का संग्राम रथयात्रा अभियान के तहत रविवार को जौनपुर में चाय पर चर्चा के दौरान चुनावी मुद्दे उठाए गए। इससे मौसम का तापमान चढ़ने के साथ ही राजनीति का पारा भी आसमान छूने लगा। कुछ लोगों ने सरकार की विकास योजनाओं की तारीफ  की तो कुछ ने वैक्सीन, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर अपना पक्ष रखा। 

विज्ञापन
Satta Ka Sangram government Cornered On Vaccine and Unemployment Issues in jaunpur
अमर उजाला सत्ता का संग्राम रथयात्रा अभियान में अपना पक्ष रखते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों के बीच पहुंचकर उनकी राय जानने के उद्देश्य से अमर उजाला सत्ता का संग्राम रथयात्रा अभियान अलग- अलग शहरों में चलाया जा रहा। इसी क्रम में चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को जौनपुर जिले में पहुंचा। यहां तड़के सद्भावना पुल पर चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने अपनी बातों को खुलकर सामने रखा। लोगों ने अपने चुनावी मुद्दे बताए। 

विज्ञापन


यहां मौजूद लोगों ने कहा कि दो बिंदुओं पर जौनपुर की राजनीती चल रही है। एक तरफ भाजपा और दूसरी ओर सपा। शिक्षा स्वास्थ्य अहम मुद्दा है। विकास का मुद्दा है लेकिन बीते तीन वर्षों में सड़कों का बुरा हाल है। पढ़े-लिखे लोग बेरोजगार घूम रहे हैं। गैस सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे। पेट्रोल-डीजल के दार भी बढ़ गए। प्रत्याशियों को लेकर लोगों ने कहा कि भीतरी बाहरी का कोई फर्क नहीं है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Satta Ka Sangram government Cornered On Vaccine and Unemployment Issues in jaunpur
अमर उजाला सत्ता का संग्राम रथयात्रा अभियान में अपना पक्ष रखते लोग - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों ने कहा कि इस बार सत्ता पक्ष के विरोध में चुनाव है। जितने वादे किए गए कोई पूरे नहीं हुए। वैक्सीन का मुद्दा है, सबके जीवन से खिलवाड़ किया गया। कहा जौनपुर सपा का गढ़ है। कहा कि राजनीतिक पार्टियों में कांग्रेसी ज्यादा देखे जायेंगे। पार्टियां वही हैं नेता अपने हिसाब पार्टी बदलते हैं। वैक्सीन को लेकर लोगों ने कहा कि वैक्सीन अगर गलत नहीं है तो मोदी का फोटो क्यों हटा। शौचालय पर से तो नहीं हटा। 

विमल सिंह ने कहा कि हमारी नीतियों से देश विकास कर रहा। भाजपा जो वादे करती है, उसे पूरा करती है। कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की प्राथमिकता बढ़ी है। जनता पूरी तरह से मूड बना चुकी है। विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि लोग बेरोजगारी की बात कर रहे हैं, मैं छोटा सा व्यापारी हूं, मुझे खोजने पर एक मजदूर नहीं मिलता। 45 मिनट में जौनपुर से बनारस पहुंच जाता हूं, पहले ढाई घंटे लगते थे। चाय पर चर्चा के दौरान लोगों में बहस भी जमकर हुई। कोई परंपरा में धर्म खोजने और धर्म में परंपरा खोजने की बात कर रहा तो कोई विकास की बात कर रहे हैं।  

एक व्यक्ति का कहना है कि नेता जाति की बात करते हैं। हमें और आपको लड़ाते हैं। वे मुद्दों पर बात नहीं करते हैं। हिंदुस्तान का स्थिति सिर्फ एक ही चीज सुधार सकती है, वह है शिक्षा। दिल्ली में तस्वीरें बदल चुकी हैं। यहां सरकार शिक्षा पर बहुत बढ़िया मॉडल अपनाई है। 

Satta Ka Sangram government Cornered On Vaccine and Unemployment Issues in jaunpur
सत्ता का संग्राम अभियान में अपना पक्ष रखता युवा - फोटो : अमर उजाला
इस जिले के अंतर्गत जौनपुर लोकसभा और मछलीशहर लोकसभा दो सीटें आती हैं। दोनों सीटों पर राजनीतिक दलों की जोरदार टक्कर है। जौनपुर लोकसभा सीट पर भाजपा से कृपाशंकर सिंह तो इंडिया गठबंधन (सपा) से बाबू सिंह कुशवाहा और बसपा से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह चुनाव मैदान में हैं। वहीं मछलीशहर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज और इंडिया गठबंधन (सपा) से प्रिया सरोज और बसपा से कृपाशंकर सरोज चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed