फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sarvartha Siddhi Yoga is being made in Gupta Navratri

गुप्त नवरात्र में बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

Thu, 23 Jan 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sarvartha Siddhi Yoga is being made in Gupta Navratri
मछलीशहर। माघ मास में पड़ने वाला शक्ति की उपासना का पर्व गुप्त नवरात्र 25 जनवरी से आरंभ हो रहा है। इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसमें साधक देवी की उपासना कर मनवांछित फल प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

माघ शुक्ल प्रतिपदा से नवमी पर्यंत की तिथि गुप्त नवरात्र के नाम से जानी जाती है। इस नवरात्र में देवी भगवती दुर्गा का पूजन, वंदन और अनुष्ठान कर उनकी कृपा प्राप्त की जाती है। ज्योतिषाचार्य डॉ.शैलेश बताते हैं कि इस वर्ष यह पर्व 25 जनवरी शनिवार श्रवण नक्षत्र, सर्वार्थसिद्ध योग के साथ मिल रहा है, जो 04 फरवरी तक चलेगा। कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 25 जनवरी को सुबह 09.49 से 10.47 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.12 से दोपहर 12.55 तक का है। शनिवार को दुर्गा देवी के पूजन को शास्त्रों में विशेष फलदायी बताया गया है। इस बार गुप्त नवरात्र का शुभारंभ भी शनिवार से हो रहा है। पं.मुरारीश्याम पांडेय कहते हैं कि जिन्हे जीवन में धन, मान, सुख, संपत्ति, वैभव और सांसारिक सुखों को पाना हैं, उन्हें नवरात्र में देवी के सिद्ध दिनों में साधना जरूर करना चाहिए। गृहस्थ साधक इन नौ दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। समय का अभाव हो तो दुर्गा सप्तश्लोकी का प्रतिदिन पाठ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed