फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sardar Patel tied India in a thread: Pappu Mali

सरदार पटेल ने भारत को एक धागे में बांधा : पप्पू माली

Thu, 16 Dec 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel tied India in a thread: Pappu Mali
अपना दल एस पार्टी की तरफ से बुधवार को देश के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर विकास भवन स्थित उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि अर्पित की गई, इसके बाद पार्टी के जिला कार्यालय वाजिदपुर में कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष राम सामोद गौतम की अध्यक्षता में शांति पाठ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली और विशिष्ट अतिथि श्रीलाल प्रकाश पाल रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की ही देन है कि आज भारत एक धागे में बधा है। उन्होंने खंड- खंड भारत को एक कच्चे धागे में बाधे रखा। वह बहुत बड़े समाज सुधारक थे। उनकी ही देन है कि कमेरा ,पिछड़ा, दलित व वंचित समाज आज मुख्यधारा में जुड़ गया है। विशिष्ट अतिथि लाल प्रकाश पाल ने कहा कि सरदार पटेल बहुत बड़े क्रांतिकारी नेता थे। जिस प्रकार से उन्होंने क्रांतिकारी नेतृत्व किया। उसी प्रकार से हमारी नेता बहन अनुप्रिया पटेल भी एक निडर नेता के रूप में समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। इस मौके पर राकेश पटेल, संजय पटेल, मनोज निषाद, संजय निषाद, प्रेम चौहान, मंगल पांडे, अजय पटेल, संतोष पटेल, सीता राम भारती, मंगल सरोज, सभाजीत पटेल व लल्लन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

देश की एकता के लिए समर्पित थे सरदार पटेल : कुलपति
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने उनको पुष्पांजलि अर्पित की। कहा कि देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपना पूरा जीवन देश के एकीकरण में समर्पित कर दिया था। उनके प्रयासों के उपरांत ही भारत का वर्तमान स्वरुप संभव हो सका है। देश हमेशा उनकी असाधारण सेवा, उनके प्रशासनिक कौशल और हमारे राष्ट्र को एकजुट करने के अथक प्रयासों के लिए उनका आभारी रहेगा। आज के युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed