{"_id":"6ae4ef03f8b2cae70106bac5","slug":"sanvi-won-five-gold-and-one-bronze-medal-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-166003-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सान्वी ने जीते पांच स्वर्ण और एक कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सान्वी ने जीते पांच स्वर्ण और एक कांस्य पदक
विज्ञापन
स्वर्ण पदक के साथ सान्वी। संवाद
- फोटो : Archive
डोभी। विशुनपुर लेवरुआ गांव निवासी सान्वी सिंह ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू में आयोजित बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद में स्वर्ण पदक के साथ डिस्क थ्रो में कांस्य पदक जीता।
एक साथ छह पदक जीतकर सान्वी सिंह ने जनपद का नाम रोशन किया है। बीएचयू में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष की छात्रा सान्वी के पिता शशि प्रकाश सिंह बीएचयू से एम टेक के गोल्ड मेडलिस्ट रहे।
वे अमेरिकन कंपनी नोएडा के प्रबंधक हैं। मां रीना सिंह नोएडा एनटीपीसी की जीएम हैं। सान्वी के परिवार में सभी लोग उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डोभी का नाम रोशन कर रहे हैं। चाचा रवि प्रकाश सिंह बीएचयू में इंजीनियर व सत्यप्रकाश सिंह एवं उनकी पत्नी शिवालिका सिंह बंगलूरू में इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
शशि प्रकाश सिंह की दो बेटियों में सान्वी दूसरे नंबर की है। बड़ी बेटी सृष्टि सिंह दिल्ली के लेडीहार्डी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहीं हैं। सान्वी सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा शिशुपाल सिंह को दिया।
शिशुपाल सिंह टीडी कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक के पद से अवकाश ग्रहण कर चुके हैं। उन्होंने ने फोन पर बात करते हुए कहा कि सान्वी की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरा डोभी क्षेत्र में खुश हैं।
बेटियां किसी भी क्षेत्र बेटों से कम नहीं हैं। सान्वी की यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगी।