{"_id":"6793e65e250b7d77bb0108b6","slug":"santbula-pg-college-ghazipur-winner-in-womens-handball-jaunpur-news-c-20-1-vns1007-867044-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: महिला हैंडबाल में संतबूला पीजी काॅलेज गाजीपुर विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: महिला हैंडबाल में संतबूला पीजी काॅलेज गाजीपुर विजेता
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संतबूला पीजी कालेज अमारी दुल्लहपुर गाजीपुर विजेता, अभिमन्यू यादव पीजी कालेज लपरी जौनपुर उपविजेता तथा टीडी कालेज को तीसरा स्थान मिला।
अंतर महाविद्यालयीय हैंडबाल महिला प्रतियोगिता का सेमी फाइनल मैच संतबूला पीजी काॅलेज अमारी दुल्लहपुर गाजीपुर और टीडी काॅलेज जौनपुर के बीच खेला गया। इसमें संतबूला पीजी काॅलेज अमारी दुल्लहपुर गाजीपुर ने टीडी काॅलेज जौनपुर को 20-3 के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच संतबूला पीजी काॅलेज गाजीपुर और अभिमन्यु यादव पीजी काॅलेज लपरी जौनपुर के बीच खेला गया। इसमें संतबूला पीजी काॅलेज गाजीपुर ने अभिमन्यु यादव पीजी काॅलेज लपरी जौनपुर को रोमांचक मैच में 19-16 के अंतर से पराजित कर विजेता बनी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने कहा कि खेलकूद एक ऐसी गतिविधि है, जिसमें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की क्षमताओं का विकास होता है। निर्णायक की भूमिका में उज्ज्वल, आकाश गुप्ता, निलेश यादव, मनोज कुमार यादव रहे। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व संयुक्त सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी ने किया। इस अवसर पर आयोजन सचिव डा. अखिलेष चन्द्र गौतम, सोनिका नेगी पर्यवेक्षक, डा. देवेन्दु मिश्रा आदि उपस्थित रहे।