फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sangh Parivar is providing food to the needy

संघ परिवार जरूरतमंदों को पहुंचा रहा भोजन सामग्री

Fri, 24 Apr 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sangh Parivar is providing food to the needy
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने जिले में 20 हजार लोगों को मास्क और 10 हजार बॉटल सैनिटाइजर वितरित किया। आर्गनाइजेशन के महासचिव डॉ. विकास सिंह ने बताया कि संरक्षक डॉ. एनके सिंह मेडिकल हेल्पलाइन पर कॉल करने वाले रोगियों को समुचित स्वास्थ्य समाधान भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ. सुभाष सिंह प्रत्येक तीसरे दिन अपनी सचल टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जरूरी सुविधाएं दे रहे हैं। संघ की ओर से राशन व भोजन पैकेट वितरण किया जा रहा है। टीम गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों को भोजन पैकेट व राशन किट पहुंचा रहा है। संघ के विभाग कार्यवाह शिव प्रकाश मौर्य ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 100 परिवारों को राशन किट और 700 परिवारों को भोजन पैकेट पहुंचाया जा रहा है। इसकी निगरानी विभाग प्रचारक संतोष व विभाग संघ चालक मुरली पाल कर रहे हैं। जिला संघ चालक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि जरूरत मंद लोग फोन कर भोजन और राहत सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed