फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sampoorna Samadhan Diwas: Problems of 468 complainants not resolved

संपूर्ण समाधान दिवस : 468 फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं

Sun, 19 Apr 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sampoorna Samadhan Diwas: Problems of 468 complainants not resolved
मड़ियाहूं तहसील में अ​धिकारियों को समस्याएं सुनाते फरियादी। संवाद 
जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से 516 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर 48 का निस्तारण किया गया। बाकी 468 फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा। मड़ियाहूं तहसील सभागार में डीएम डॉ. दिनेशचंद्र सिंह व एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल 138 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। इनमें 16 का मौके पर निस्तारण किया गया। अहिरौली शीतलगंज निवासी राजमणि पटेल ने कहा कि उनकी खतौनी में आराजी नंबर 165 की प्रविष्टि गलत दर्ज हो गई है। डीएम ने तहसीलदार को तत्काल सुधार कर सही खतौनी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सीतमसराय गांव निवासी मंगला सिंह का नाम खतौनी में त्रुटिवश मंगला प्रसाद दर्ज हो गया था, इसे सही कराया गया। हुसैनपुर गांव की सुशीला देवी ने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया, इस पर एसपी ने मड़ियाहूं कोतवाल को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गनापुर निवासी चंद्रप्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी भूमि पर जबरन खड़ंजा लगा दिया गया है। डीएम ने एसडीएम को पैमाइश कराकर कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने अपने आवास पर तैयार एक कैरेट टमाटर बीएसए को सौंप कर बच्चों के मिड डे मील में उपलब्ध कराने को कहा। शाहगंज
विज्ञापन

तहसील सभागार में एसडीएम कुणाल गौरव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 104 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके पर 9 का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार आशीष सिंह, नायब तहसीलदार पीयूष सिंह, पुलिस उपाधीक्षक गिरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। केराकत तहसील सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार अंबष्ट की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 200 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर 20 का निस्तारण किया गया। एडीएम ने मातहतों को जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। बदलापुर के बबुरा गांव निवासी प्रभावती पत्नी रामचंद्र ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी का बेटा इंद्रेश मेरे घर रहकर कक्षा नौ में पढ़ाई करता था। 20 नवंबर 2012 को घर से स्कूल के लिए निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। तब से अधिकारियों व कार्यालयों का चक्कर काट रही हूं। कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने अपने एक पड़ोसी पर आशंका भी जाहिर की है। तहसील सभागार में सीडीओ ध्रुव खड़िया के नेतृत्व में आयोजित संपूर्ण समाधान में 52 प्रार्थना पत्र आए। पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article