फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sampole coming out of the water with the hand pump

हैंडपंप से पानी के साथ निकल रहे संपोले

Tue, 01 Sep 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Sampole coming out of the water with the hand pump
सुरेरी। रामपुर ब्लाक के अड़ियार गांव में एक हैंडपंप से पानी के साथ संपोले निकल रहे हैं। कई दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। जानकारी के मिलने के बाद बीडीओ ने हैंडपंप का हैंडिल निकलवा दिया। ग्रामीणों को इस हैंडपंप का पानी न पीने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

अड़ियार निवासी चंद्रकेश गौतम के घर के पास लगे हैंडपंप से पिछले कई दिनों से पानी के साथ सांप के छोटे-छोटे बच्चे भी बाहर आ रहे हैं। पहले तो लोगों ने अनदेखी की मगर लगातार यह क्रम बना रहा तो लोग चिंतित हो उठे। आसपास कोई अन्य जलस्रोत न होने से लोगों को मजबूरी में उसी पानी को छानकर पीना पड़ रहा है। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान राजेश यादव के माध्यम से बीडीओ को दी। बीडीओ राजीव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। हैंडपंप का हैंडिल सहित ऊपरी हिस्सा हटवा दिया गया है। ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि वह इसका पानी न पीएं। पानी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed