{"_id":"60ae7e2b2ffa4a23160674d1","slug":"samajwadi-party-declared-name-for-the-post-of-jila-panchayat-adhyaksh-in-jaunpur-know-who-is-nishi-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने पत्ते खोले, इस राजनीतिक घराने की बहू को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने पत्ते खोले, इस राजनीतिक घराने की बहू को बनाया प्रत्याशी
Wed, 26 May 2021 10:28 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 26 May 2021 10:28 PM IST
सार
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कोई तारीख तय नहीं है, लेकिन समाजवादी पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने लगे हैं। जौनपुर जिले में नाम तय होने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन
करंजाकला के वार्ड नंबर दो से सदस्य निर्वाचित निशी यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने बुधवार को अपने पत्ते खोल दिए। पार्टी ने करंजाकला के वार्ड नंबर दो से सदस्य निर्वाचित निशी यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने बुधवार को निशी के नाम की घोषणा की।
अभी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कोई तारीख तय नहीं है, लेकिन सपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। करंजाकला विकास खंड के देवकली (कुकुढ़ीपुर) गांव निवासी 42 वर्षीय निशी भले ही पहली बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं, लेकिन जिले के पुराने राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं।
निशी के पति डॉ जितेंद्र यादव दो बार जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। उनकी सास कलावती यादव 2005 से 2010 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। उनके ससुर स्व. राजबहादुर यादव रारी (अब मल्हनी) से चार बार विधायक रहे। उनके जेठ स्व. अर्जुन यादव दो बार विधायक और एक बार सांसद रहे।

इन्हीं की परिवार के अमित यादव की पत्नी अनीता यादव वार्ड संख्या तीन से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं। निशी यादव एमए तक शिक्षित हैं और उनका मायका बिहार के डेहरी आनसोन जिले में हैं। सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर निशी यादव को जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है। सपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब भाजपा और अन्य दलों के पत्ते खुलने का इंतजार है।