{"_id":"60e1f9618ebc3ebc8904eb6f","slug":"salary-will-stop-if-vaccine-is-not-done-jaunpur-news-vns5986522154","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका नहीं लगवाया तो रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका नहीं लगवाया तो रुकेगा वेतन
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने परिसर में संचालित सभी विभागों के अध्यक्षों और कर्मचारी संघ को पत्र जारी कर 15 दिन के भीतर कोरोना का टीका लगवाकर विवि प्रशासन को अवगत कराने को कहा है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि कोई शिक्षक और कर्मचारी टीका नहीं लगवाता है तो उसके वेतन का भुगतान रोक दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि परिसर में तैनात अधिकारी भी कोविड का टीका लगवा कर उसका प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं। टीक लगवाने के बाद उसका प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना जरूरी है।
कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय आवासीय परिसर में रहने वाले सभी अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारियों को कोराना का टीका लगवाने का निर्देश पहले ही दे दिया गया था। परिसर के अधिकांश शिक्षक और कर्मचारी टीका लगवा चुके हैं। जो लोग किसी कारण से टीका नहीं लगवा पाए हैं वह किसी भी सेंटर पर चल रहे टीकाकरण अभियान में पहुंचकर लगवा सकते हैं। कर्मचारी भी परिवार के साथ सेंटर पर पहुंच कर कोरोना की टीका लगवा लें। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है। उन्होंने पहले ही टीका लगवा लिया था। टीका लगवाने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका ही एक मात्र उपाय है। विवि परिसर के सभी अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारियों से अपील है कि वह टीका लगवाएं ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। किसी भी अफवाह पर ध्यान दिए बिना टीका जरूर लगवाएं। टीका को लेकर किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।