फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Salaries of two principals and teachers stopped, clarification sought

Jaunpur News: दो प्रधानाध्यापक व शिक्षकों का रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 25 Nov 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Salaries of two principals and teachers stopped, clarification sought
जौनपुर। परिषदीय स्कूलों में चल रहे निरीक्षण अभियान के तहत बुधवार को बीएसए डाॅ. गोरखनाथ पटेल ने सिरकोनी, करंजाकला, शाहगंज व नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। शासन द्वारा विद्यालयों में संचालित योजनाओं एवं अध्ययनरत छात्रों के अधिगम स्तर की जांच की।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय शाहपंजा का निरीक्षण सुबह 09:15 पर किया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका गीता यादव , सहायक अध्यापिका शीला सिंह व शिक्षामित्र संगीता यादव निरीक्षण में अनुपस्थित मिलीं। अनुपस्थित शिक्षिकाओं का निरीक्षण तिथि का वेतन व मानदेय अवरूद्ध कर दिया। दीपा सोनकर निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पहुंची। उनसे स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय वसीरपुर में उपस्थित पंजिका पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अतुल कुमार सिंह का हस्ताक्षर नहीं था। बताया कि चेक पर हस्ताक्षर कराने ग्राम प्रधान के घर चले गए थे। चेतावनी देकर छोड़ दिया। प्राथमिक विद्यालय हरईपुर नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। सब कुछ ठीक मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर करंजाकला का के निरीक्षण दौरान अध्यापक उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय खमौरा करंजाकला का निरीक्षण किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश कुमार ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर विभागीय कार्य से गए थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय खमौरा करंजाकला में सभी अध्यापक विद्यालय उपस्थित मिले। कम्पोजिट विद्यालय बरगांव शाहगंज में समस्त अध्यापक उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार बना मिला। प्रांगण में जगह-जगह गुटखा का पैकेट गिरा मिला। बीएसए ने फटकार लगाई। प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरूद्ध कर, समस्त अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed