फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rural journalists' work is challenging: Seema

ग्रामीण पत्रकारों का कार्य चुनौतीपूर्ण : सीमा

Mon, 06 Oct 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rural journalists' work is challenging: Seema
जौनपुर पत्रकार संघ के कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करतीं राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी
जौनपुर। भाजपा की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों का कार्य चुनौतीपूर्ण होता है। कोई भी घटना दुर्घटना होने पर वह संसाधनों के अभाव में भी वहां पहुंच जाता है। वह रविवार को जौनपुर पत्रकार संघ के 23वें स्थापना दिवस पर एक होटल में आयोजित समारोह में बोल रही थीं।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश मिश्र ने कहा कि विकास कार्यों में पत्रकारों का योगदान होता है। समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें पीली नदी की दुर्दशा की जानकारी हुई। पुराने कैनाल पंपों के निष्क्रिय होने की जानकारी मिली। चकरहवा पुल की खराब हालत का समाचार मिला तो उन्होंने इससे संबंधित समाचार पत्रों की कतरने मुख्यमंत्री को दिखाकर इनके लिए धन स्वीकृत कराया और समस्याओं का समाधान हुआ। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि पत्रकार को अपनी कलम के साथ न्याय करना चाहिए। समारोह में रामदास यादव, राधाकृष्ण शर्मा, अर्जुन शर्मा, विक्रम सिंह, श्यामशंकर पांडेय और लोलारक दूबे को सम्मानित किया गया। ओम प्रकाश सिंह, घनश्याम सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राममोहन सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह रहे। आभार शशिमोहन सिंह क्षेम और संचालन डा. मधुकर तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed