फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ruckus over bicycle in Jaunpur Workers protested disrupted loading and unloading of trucks

जौनपुर में साइकिल पर हंगामा : मजदूरों ने किया विरोध, ट्रकों की लोडिंग अनलोडिंग का काम किया बाधित

Thu, 26 Dec 2024 08:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 08:37 PM IST
सार

सेंट्रल वेयरहाउस मे काम कर रहे दो मजदूर की साइकिल मैनेजर ने फूंक दिया ये आरोप लगाते हुए मजदूरों ने ट्रकों की लोडिंग अनलोडिंग का काम बाधित कर दिया और विरोध दर्ज किया।

विज्ञापन
Ruckus over bicycle in Jaunpur Workers protested disrupted loading and unloading of trucks
जली हुई साईकिल दिखाते मेहनतकश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शाहगंज क्षेत्र के पख्खनपुर गांव समीप सेंट्रल वेयर मे काम कर रहे मजदूर के साथ मारपीट कर मंगलवार की शाम अधिकारियों ने दो मजदूरों की साइकिल जला दिया जिससे गुस्साए मजदूरों ने बृहस्पतिवार को सेंट्रल वेयरहाउस के अंदर काम बंद कर दिया। मजदूरों के काम बंद करने की वजह से वेयरहाउस मे ट्रकों की लोडिंग अनलोडिंग का काम बाधित रहा।

विज्ञापन


सेंट्रल वेयर हाउस में काम कर रहा कामगार आजमगढ़ जनपद के अमरेथू गांव निवासी बालचंद का आरोप है कि मंगलवार की रात लोडिंग अनलोडिंग का काम कर घर जा रहे थे उसी दौरान ट्रक के नीचे गिरा थोडा सा चावल अपने खाने की टिफिन मे रख लिया इसी बात को लेकर मैनेजर मीना ने मारपीट कर साइकिल तोड कर उसमे आग लगा दी।
विज्ञापन


आग लगने की वजह से साइकिल व उसपर थैले मे रखा कपडा स्वेटर व मोबाइल जलकर राख हो गया। वही सरपतहां थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी राम करन का आरोप है कि घर जाते समय टिफिन बाक्स में ट्रक के नीचे गिरा चावल उठा लिया था। उसी दौरान मैनेजर ने मारपीट कर साइकिल जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे गुस्साए वेयरहाउस के कामगारों ने लोडिंग अनलोडिंग करना बंद कर दिया।जिसकी वजह से ट्रक चालकों में हडकंप मच गया। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात करना चाहा तो वह बात करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed