{"_id":"66c7b63c70eeb8d962076b14","slug":"ruckus-among-family-members-outside-the-hospital-over-the-death-of-a-young-man-jaunpur-news-c-20-1-vns1073-703259-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: युवक की मौत पर परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: युवक की मौत पर परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज तिराहे पर स्थित एक अस्पताल में युवक की मौत के बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार की रात हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
बक्शा थाना क्षेत्र के हीरापुर निवासी कमला(18) की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे उपचार के लिए मुरादगंज तिराहे पर स्थित एक चिकित्सालय में लेकर आए। जहां उसका सिरदर्द होने पर उपचार किया जा रहा था। शाम 4.30 बजे चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन पहले उसे न्यूरो के डॉक्टर के यहां ले गए, जहां से उसे बीएचयू रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पैसे के चक्कर में मरीज को रोककर रखा गया था, उसको उल्टी सीधी दवा लगाई गई थी जिससे उसकी मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजन रात को अस्पताल के बाहर हंगामा करने लगे। सूचना पर सीओ सिटी देवेश सिंह, लाइन बाजार एसओ किशोर कुमार चौबे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। कहा कि एप्लीकेशन दीजिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा इस बाबत सीओ सिटी देवेश सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच कर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।