{"_id":"f6c3aed66dd90e23618e3fcbb03c1b73","slug":"ruckus-after-food-consumers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" खाद्यान नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं का हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के गोलामंडी स्थित केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार से केरोसिन तेल, खाद्यान और चीनी नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि विगत दो माह से खाद्यान का वितरण नहीं किया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर में भी जब लोग सामान लेने पहुंचे तो उन्हें सामान नहीं मिला। जिस पर उपभोक्ताओं ने दुकान के सामने जमकर हंगामा किया।
सभासद राजकुमार के साथ दर्जनो उपभोक्ता मंगलवार को दुकान के सामने जमा हो गए। कार्ड धारकों का आरोप है कि जब से नए कोटेदार का चयन हुआ है। तब से कुछ लोगों को ढाई लीटर ही मिट्टी का तेल दिया जा रहा है। जबकि कुछ लोंगो को दो ही लीटर तेल देकर टरकाया जा रहा। दुलारी देवी, आशीष कुमार, विजेता, गोविन्द, राजकुमार, विनोद कुमार, मुकेश सोनी, दिनेश कुमार, रूपेश कुमार, उर्मिला देवीने बताया उन्हें दो माह से न तो मिट्टी का तेल मिल रहा है और न ही खाद्यान। जब दुकान पर जाते हैं तो कोटेदार यह कहकर भगा देता है जाओं तुम्हारा राशन कार्ड नया है।
उपभोक्ताओं ने उपजिलाधिकारी मछलीशहर से शिकायत की है। इस सम्बन्ध में केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार के एजेंट अखिलेश जायसवाल ने बताया जो नए कार्ड बनाए गए है उन पर जिलापूर्ति अधिकारी ने रोक लगाया है। जांच के बाद ही उस पर खाद्यान दिया जाएगा।