फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rs denied anger burst

रुपये न मिलने पर फूटा गुस्सा

Thu, 24 Nov 2016 01:16 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 24 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Rs denied anger burst
बैंक से रुपये न मिलने पर सरायमोहिद्दीनपुर बाजार में लखनऊ-बलिया हाईवे जाम करते लोग। 
खाते से पैसा निकालने के लिए रोज-रोज बैंक पर लाइन लगाने के बाद भी रुपये न मिलने पर बुधवार को भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सरपतहा के सरायमोहिद्दीनपुर और मुफ्तीगंज में काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक से रुपये नहीं मिले तो लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम समाप्त करवाया। सुइथाकला प्रतिनिधि के अनुसार काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की सरायमोहिद्दीनपुर शाखा पर रोज की तरह बुधवार को भी खाते से पैसे निकालने के लिए लोग सुबह ही लाइन में लग गए थे।
विज्ञापन


करीब 12 बजे दोपहर तक लोग लाइन में खड़े रहे। दोपहर बाद बैंक के अधिकारियों ने बताया कि आज किसी को भुगतान नहीं हो सकेगा। बैंक में कैश नहीं है। इसी बात पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बैंक प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरी भीड़ सड़क पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरायमोहिद्दीनपुर बाजार में ही लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राज मार्ग को जाम कर दिया।  जाम की सूचना पर पुलिस हैरान हो गई। क्योंकि इसी रास्ते से भाजपा की परिवर्तन यात्रा भी गुजरनी थी। डागबंगले से परिवर्तन यात्रा चल चुकी थी। पुलिस वालों ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।

मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की शिवनगर शाखा पर सैकड़ों की संख्या में खाताधारक पैसा निकालने के लिए आए थे। सुबह से ही लाइन लगी थी। दोपहर में बैंक के मुख्य गेट समेत अंदर भी यह सूचना चस्पा कर दी गई कि कैश नहीं है, भुगतान नहीं हो सकेगा।

गुस्साए लोगों ने पेसारा मुर्तजाबाद मार्ग को जाम कर दिया। काफी देर बाद तक पुलिस नहीं पहुंची। जाम में फंसे लोगों की परेसानी को देखते हुए स्थानीय कुछ संभ्रांत लोगों ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।


जाम करने वालों ने बताया कि 21 नवंबर को ही उनसे निकासी पर्ची जमा करा ली गई है तभी से रोज पैसा लेने के लिए बैंक आते हैं लेकिन पैसा नहीं मिल रहा है। शाखा प्रबंधक शिवनगर ने बताया कैश की डिमांड की गई है लेकिन बैंक में कैश आ ही नहीं रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed