फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   RS 40 thousand looted by showing weapon to finance company official in jaunpur

Jaunpur: फाइनेंस कंपनी के अधिकारी से असलहा दिखाकर 40 हजार की लूट, पीड़ित को थप्पड़ मारकर भागे बदमाश

Mon, 15 May 2023 05:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 15 May 2023 05:11 PM IST
सार

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के सीओ (क्षेत्रीय अधिकारी) को असलहा सटाकर 40 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत है। 

विज्ञापन
RS 40 thousand looted by showing weapon to finance company official in jaunpur
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के सीओ (क्षेत्रीय अधिकारी) को असलहा सटाकर 40 हजार रुपये लूट लिए। भागने से पहले बदमाशों ने पीड़ित को थप्पड़ भी जड़े। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस-पास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


आजमगढ़ जनपद के मऊ परासी गांव निवासी आकाश यादव उत्कर्ष फाइनेंस बैंक जलालपुर में क्षेत्रीय अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार सुबह वे सैदपुर गांव में समूह के लोगों के साथ बैठक के लिए आए थे। बैठक में समूह के बकाया 40 हजार रुपये की वसूली करने के बाद बीबीपुर गांव जा रहे थे। वहां पर भी समूह से पैसा लेना था।
विज्ञापन


सैदपुर गांव से वो केराकत-कबुलपुर मार्ग पर आए। नेहरूनगर नाले की पुलिया के पास पीछे से एक काले रंग की नई बाइक से नकाबपोश दो बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने आकाश की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चंदौली में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार के कारण चलते कंटेनर में लगी आग, बुलेट सवार युवक और किशोर जिंदा जले

बदमाशों ने मोबाइल रास्ते में फेंका

एक बदमाश ने आकाश यादव की कनपटी पर पिस्टल सटा दिया। दो थप्पड़ मारा और उसके पास से बैग निकाल लिया। पीड़ित के अनुसार, बदमाश मोबाइल भी छीनकर बाइक से भाग निकले। बदमाश गयासपुर गांव की तरफ भागे। गयासपुर के पास आकाश का मोबाइल सड़क पर गिरा मिला। घटना के बाद वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना के बाद थानाप्रभारी रमेश यादव मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed