फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Role of workers in developing nations

राष्ट्र के विकास में श्रमिकों की भूमिका अहम

Sat, 20 Jun 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sat, 20 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Role of workers in developing nations
शहर के मैहर देवी मंदिर परिसर में आयोजित भाजपा श्रम प्रकोष्ठ की प्रांतीय कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक में श्रमिकों की समस्या और उसमें सुधार की पहल पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंदौली के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि राष्ट्र को विकसित बनाने में श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण  है।

बिना उनके  योगदान के लिए विकसित राष्ट्र की परिकल्पना संभव नही है। राष्ट्रवाद ही भाजपा की प्रेरणा है। सुशासन और विकास से अन्त्योदय उसका लक्ष्य है।
विज्ञापन


 समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करना भाजपा श्रम प्रकोष्ठ का लक्ष्य है। सांसद केपी सिंह ने कहा कि श्रम प्रकोष्ठ का उद्देश्य समाज के अंतिम  व्यक्ति को संगठन से जोड़कर उसका हक दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश संयोजक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि धरती पर विकास ही श्रम मूल्यों की पहचान है। बिना श्रम के विकास का रास्ता साफ नही होगा।

 इससे पहले मुख्य अतिथि ने डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर सूर्य प्रकाश जायसवाल, श्री नारायण पांडेय, मदन वर्मा, नरेंद्र राष्ट्रवादी,

 राजीव रतन शर्मा, जिलाध्यक्ष हरिश चंद्र सिंह,  डा.  रमाशंकर पांडेय, सुरेंद्र जायसवाल, सुरेंद्र सिंघानिया, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सरदार सिंह, ईश्वर देव सिंह, अशोक श्रीवास्तव,  सुशील तिवारी, संतोष त्रिपाठी, परविंद चौहान, धर्मपाल चौधरी,


 ब्रहमेश शुक्ल, रंजना सिंह, मेनका सिंह, पवन यादव, रवि शर्मा, रेनू मौर्या, विकास शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन हरिश वर्मा और सुरेंद्र जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed