{"_id":"6aa2fc0087c8c2f4900f02ba","slug":"pu-will-be-able-to-download-degree-from-home-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-162642-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि : घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि : घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे उपाधि
विज्ञापन
मल्हनी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को अब उपाधि लेने के लिए विश्वविद्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की उपाधियां डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब विद्यार्थी मोबाइल फोन से ही अपनी डिग्री डाउनलोड कर सकेंगे। यह सुविधा नौकरी, उच्च शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों में दस्तावेज के इस्तेमाल को आसान बनाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस व्यवस्था के लिए प्राचार्यों, संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों और निदेशकों को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने डिजिटल माध्यम से विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में संबंधित अधिकारियों से विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने को कहा गया है। डिजिलॉकर पर उपाधि प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को पहले अपना खाता बनाना होगा। इसके लिए डिजिलॉकर की वेबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकेगा। पंजीकरण में नाम, जन्मतिथि, लिंग और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद छह अंकों का सुरक्षा कोड और आधार संख्या दर्ज कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सत्यापन के बाद विद्यार्थी डिजिलॉकर में पूर्वांचल विश्वविद्यालय का चयन कर अपनी उपाधि संबंधी विवरण दर्ज करेंगे। रोल नंबर, पंजीकरण अथवा नामांकन संख्या और उत्तीर्ण वर्ष की जानकारी देने के बाद सहमति दर्ज करनी होगी। संवाद