{"_id":"63fbadc35fb97c1110077b54","slug":"rohtaks-nasir-beats-jeetu-of-gwalior-jaunpur-news-c-20-1-81056-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: रोहतक के नासिर ने ग्वालियर के जीतू को चित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: रोहतक के नासिर ने ग्वालियर के जीतू को चित किया
विज्ञापन
केराकत के जयगोपालगंज अखाड़े में हुए विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में रविवार को दो लाख की कुश्ती रोहतक के नासिर पहलवान व ग्वालियर के जीतू पहलवान के बीच हुई। जिसमें नासिर पहलवान ने जीतू को आठवें मिनट में आसमान दिखा दिया। वहीं अन्य कुश्तियों में नरायनपुर के सुनील ने दिल्ली के मोहित पहलवान को चित्त कर दिया तो खरदहां के सतीश ने डीएलडब्लू वाराणसी के प्रांजल को हराया।
नई बाजार के विकास ने वीरभानपुर के राजेश को आसमान दिखाया। दंगल में कुश्ती के खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहलवानों ने कुश्ती प्रेमियों को आनंदित किया। हांलाकि अधिकांश कुश्ती बराबरी पर छूटी। मुख्य अतिथि विधायक तुफानी सरोज ने फीता काटकर दंगल का उद्घाटन करते हुए कहा कि कुश्ती जनपद जौनपुर की एक पहचान है। नौजवानो के जीवन का मुख्य अंग है। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख केराकत व जय बजरंग अखिल भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती दंगल के अध्यक्ष सन्त कुमार सिंह गोपाल ने कहा कि ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं में देश भक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए आज के दौर में कुश्ती का खेल आवश्यक है। इस अवसर पर कुश्ती दंगल की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख केराकत गोपाल सिंह व संचालन महेंद्र सिंह पहलवान ने किया तथा दंगल रेफरी की भूमिका में अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान लक्ष्मण पहलवान रहे।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मुफ्तीगंज विनय सिंह, डा. एसपी यादव, प्रवेश कुमार सिंह, संजय सरोज, राजेश विश्वकर्मा आदि रहे। कार्यक्रम के संयोजक चंन्द्रजीत पहलवान ने अतिथियों का स्वागत किया।