फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Robotics, plumber and motor electric vehicle courses started in ITI

Jaunpur News: आईटीआई में रोबोटिक्स, प्लंबर और मोटर इलेक्ि ट्रकल व्हीकल कोर्स शुरू

Tue, 20 May 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Robotics, plumber and motor electric vehicle courses started in ITI
मल्हनी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में टाटा टेक्नोलॉजी के तीन पाठ्यक्रम सत्र 25-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 जून तक भरे जाएंगे। आईटीआई में रोबोटिक्स, प्लंबर और मोटर इलेक्ट्रिकल व्हीकल पाठ्यक्रम का संचालन शुरू होगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में टाटा टेक्नोलॉजी तीन ट्रेड के पाठ्यक्रम का संचालन होगा। इसके लिए व्यावसायिक परीक्षा परिषद लखनऊ से तीनों ट्रेडों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया गया हैं। प्रवेश के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन लिया जा रहा है। व्यावसायिक परीक्षा परिषद लखनऊ ने रोबोटिक्स, प्लंबर, मोटर इलेक्ट्रिकल व्हीकल की 84 सीटें आवंटित की है। रोबोटिक और मोटर इलेक्ट्रिकल व्हीकल के लिए शैक्षिक पात्रता हाईस्कूल रखी गई है। प्लंबर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 8 पास होना है। टाटा टेक्नोलॉजी के रोबोटिक्स और इलेक्ट्रिकल व्हीकल 2 वर्ष तथा प्लंबर एक वर्ष का पाठ्यक्रम निर्धारित है।
विज्ञापन

जून में जारी होगी लिस्ट-तीनों पाठ्यक्रमों पर ऑनलाइन आवेदन लेने के बाद व्यावसायिक परीक्षा परिषद लखनऊ द्वारा जून के पहले सप्ताह में ऑनलाइन मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को आईटीआई परिसर में प्रवेश लेने का मौका दिया जाएगा। मेरिट में जनपद के छात्रों को वरीयता दी जाएगी। पाठ्यक्रम संचालन के लिए संस्थान द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

टाटा टेक्नोलॉजी की मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे 69 अभ्यर्थी- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में टाटा टेक्नोलॉजी के सत्र 2024 के इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नीशियन में 40, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल 24 और प्लंबर के 48 सीटों में से 5 सीटों पर आवेदन हो पाया था। इसमें से कुल मिलाकर 69 छात्र इस वर्ष टाटा टेक्नोलॉजी के तीनों पाठ्यक्रमों के मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। तीनों ट्रेडों की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट सीबीटी परीक्षा के तहत कराई जाएगी। परीक्षा 28 जुलाई से 17 अगस्त के बीच में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टाटा टेक्नोलॉजी के तीनों ट्रेडों पर ऑनलाइन आवेदन के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। टाटा टेक्नोलॉजी के पुराने वर्ष के छात्रों की मुख्य परीक्षा जुलाई माह में शुरू होगी। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। —प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल, आईटीआई सिद्दीकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed