फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Robbery of sixty thousand from hardware businessman by sticking a gun

तमंचा सटाकर हार्डवेयर व्यवसायी से साठ हजार की लूट

Fri, 07 Oct 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Robbery of sixty thousand from hardware businessman by sticking a gun
केराकत कोतवाली क्षेत्र के चक्रतीर्थ धाम के पास बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से घर जाते समय एक हार्डवेयर व्यवसायी के कनपटी पर तमंचा सटाकर बदमाशों ने साठ हजार रुपये लूट लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ कर शीघ्र खुलासा करने आश्वासन दिया।
विज्ञापन

केराकत थाना क्षेत्र के भीतरी गांव निवासी राणा प्रताप सिंह की रतनूपुर बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। वह बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद करके घर जा रहे थे। बताया कि जैसे ही वह चक्रतीर्थ धाम के पास पहुंचे उसी समय सामने से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा सटा दिया। पीड़ित के अनुसार, बदमाश गाली देते हुए दो एंड्राएड मोबाइल, 60 हजार रुपये नकद छीनकर फरार हो गए। जाते समय बदमाशों ने बाइक की चाभी भी छीनकर रतनूपुर की ओर भाग गए। लूट के शिकार हुए राणा प्रताप वहां से कुछ दूर गए तब जाकर उन्होंने परिवार के लोगों और डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर केराकत, थानागद्दी और चंदवक थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। सीओ केराकत गौरव शर्मा ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में रात में इधर-उधर दबिश भी दी, लेकिन पता नहीं चला। सीओ ने कहा कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed