फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Robbery broke the lock of 12 rooms in the block premises

ब्लाक परिसर में 12 कमरों का ताला तोडकर चोरी

Fri, 15 Jan 2021 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Robbery broke the lock of 12 rooms in the block premises
जफराबाद। क्षेत्र के हौज गांव स्थित सिरकोनी ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर लगभग दो लाख से अधिक का सामान पार कर दिया। ब्लॉक पर रात्रि ड्यूटी कर रहे चौकीदार ने सुबह चोरी होने की जानकारी बीडीओ को दिया। चोरों ने एक ही रात में 12 कमरों का ताला तोड दिया। सूचना मिलने पर पहुंची जलालपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सहायक विकास खंड अधिकारी पंचायत कार्यालय के कंप्यूटर में पंचायत चुनाव तथा परिसीमन का गोपनीय डाटा फीड किया गया था। डाटा को लेकर अधिकारियों तथा कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में चोरों ने जनरेटर कक्ष, मीटिंग हॉल, आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़ने के बाद सहायक विकास खंड अधिकारी पंचायत कार्यालय का ताला तोड़कर पूरे ब्लाक परिसर को खंगाल डाला। कुल 12 कमरों का ताला तोड़ने के बाद चोरों ने सहायक विकास खंड अधिकारी पंचायत के कार्यालय से पांच वीडियो कैमरा, दो बैटरी व इनवर्टर, एक प्रिंटर, मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस, सीपीयू समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिसर में रात चौकीदार की ड्यूटी कर रहे सुजीत कुमार सिंह को चोरी की भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार को सुबह सुजीत ने ब्लॉक परिसर के कई कमरों का ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी बीडीओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी को दिया। बीडीओ की सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस को दी। थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed