फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Robbers absconding after robbing jewelery from bullion trader

सराफा कारोबारी से आभूषण लूटकर लुटेरे फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Robbers absconding after robbing jewelery from bullion trader
जलालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर सोइरी गांव के चकविसांव पुरवे के पास बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर सराफा कारोबारी से सोने व चांदी के कीमती आभूषण लूट लिए। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने उसकी मोबाइल और बाइक की चाभी भी छीन ली और असलहा लहराते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर त्रिलोचन महादेव निवासी सराफा कारोबारी अभिषेक सेठ की वाराणसी जनपद के कठिरांव फत्तूपुर बाजार में आभूषण की दुकान है। मंगलवार की रात वह दुकान बंद करके बाइक से अपने घर त्रिलोचन महादेव आ रहे थे। पीड़ित के मुताबिक जलालपुर थाना अंतर्गत रामपुर सोइरी गांव के चकविसांव पुरवे के पास रात करीब साढ़े दस बजे पीछे की तरफ से आए लाल रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो लोग सामने आ गए। जब वह रुके तो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद तमंचा सटाकर बैग, मोबाइल व बाइक की चाबी छीनकर फरार हो गए। बैग में लगभग 3 किलो चांदी तथा 50 ग्राम सोने के आभूषण रखे हुए थे। बदमाशों में से एक हेलमेट लगाए हुए था, जबकि दूसरा गमछे से मुंह बांधे हुए था।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाया तो कुछ लोग इकट्ठा हुए। उन्हीं के मोबाइल से घर व 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही गाड़ी की दूसरी चाबी मंगाकर घर गए। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रात में ही एएसपी सिटी डा. संजय कुमार, सीओ केराकत शुभम तोडी मौके पर पहुंचे। पीड़ित को अपने साथ लेकर घटना स्थल पर गए और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने सराफा कारोबारी अभिषेक की तहरीर पर जलालपुर थाने में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में एएसपी सिटी डा. संजय कुमार का कहना है कि लूट कितने की हुई है, यह पीड़ित तहरीर में नहीं बता पाया है। हालांकि पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। कहा कि पुलिस लुटेरों के करीब पहुंच गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed