{"_id":"66c7b7a4907f5ac3c10ab184","slug":"robbed-after-giving-intoxicating-tea-miscreants-ran-away-after-making-unconscious-businessman-sit-in-maharashtra-train-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-120801-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नशीली चाय पिलाकर लूटा, अचेत व्यापारी को महाराष्ट्र की ट्रेन में बैठा कर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नशीली चाय पिलाकर लूटा, अचेत व्यापारी को महाराष्ट्र की ट्रेन में बैठा कर भागे बदमाश
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सर्राफा व्यवसायी श्यामजी सोनी से प्रयागराज में टेंपो सवार बदमाशों ने झांसे में लेकर नशीली चाय पिलाई, ढाई लाख के आभूषण लूटकर उन्हें अचेत अवस्था में महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन में बैठाकर चंपत हो गए। तीन दिन बाद कोल्हापुर के मिराज स्टेशन पर व्यवसायी की तंद्रा टूटी तो उन्होंने अपने परिजनों को किसी के मोबाइल से संपर्क किया। व्यवसायी के सकुशल घर लौटने पर परिजन फूले नहीं समा रहे हैं।
मुंगराबादशाहपुर के पांडेयपुर गांव निवासी श्यामजी सोनी की पांडेयपुर में सर्राफा की दुकान है। वह 17 अगस्त को दुकान के काम से प्रयागराज गए थे। प्रयागराज पहुंचकर गहने खरीदकर वह वापस लौटने के लिए सिविल लाइंस रोडवेज परिसर में बस पकड़ने पहुंचे। उस दौरान बसों में भीड़ दिखी। इसी दौरान एक टेंपों में कुछ युवक पहले से ही सवार थे और पूछने पर बताया कि वह मुंगराबादशाहपुर जा रहे हैं। सुनते ही श्यामजी भी घर जल्द पहुंचने के लिए टेंपो में सवार हो गए। थोड़ी दूर जाने पर युवकों ने चाय की दुकान पर उन्हें नशीली दवा मिला कर चाय पिला दी। चाय पीते ही वह बेहोश हो गए और बदमाशों ने जेवरात से भरा का बैग लूट कर उन्हें अचेत हालत में महाराष्ट्र की ट्रेन में बैठा दिया। देर रात घर न पहुंचने और मोबाइल भी स्विच ऑफ मिलने से परिजन घबराकर प्रयागराज पहुंचे। पूरी रात ढूंढते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अंत में थाने में दूसरे दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोल्हापुर से तीन स्टेशन पहले मिराज स्टेशन पहुंचे श्याम जी सोनी की जब तंद्रा टूटी तो किसी के मोबाइल से घर पर बात की। बात होते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजन फौरन मिराज स्टेशन (कोल्हापुर) पहुंचे और वहां से वापस उन्हें घर ले आए। घर लौटने पर व्यवसायी ने आप बीती बताई। इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। आज व्यवसायी की सकुशल वापसी की जानकारी परिजनों ने दी है।