फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   robbary

बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों से 34 हजार नकदी और चेन लूटा

Wed, 24 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
robbary
जलालपुर/जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दो स्थानों पर चंद घंटे के अंतराल में लूट की दो वारदातें हुई। ग्यासपुर गांव के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने युवक को असलहा सटाकर सोने की चेन और छह हजार नकदी लूट लिया। विरोध करने पर हेलमेट से वार कर उसे जख्मी भी कर दिया। वहीं बिंदे गांव में एक युवक से 28 हजार रुपये, मोबाइल और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। इस वारदात को भी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ही अंजाम दिया। भाग रहे दो बदमाशों का पीछा करते हुए ग्रामीणों ने वाराणसी जिले की सीमा में दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए। एक ही स्टाइल में लूट की दो मवारदातों ने पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। यह दोनों वारदात तब हुई हैं, जब एक दिन पहले ही एसपी ने इसी सर्किल के पांच एसआई को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

पहली घटना ग्यासपुर (सैदपुर) की है। बीबीपुर (बनझुलिया) गांव निवासी राजन यादव केराकत में बिजली निगम में काम करता है। वह बुधवार को दोपहर बाद केराकत सेे घर आ रहा था। गांव के पास वह रुक कर सड़क के किनारे लघुशंका करने लगा। इसी दौरान दो बाइक पर चार युवक पहुंचे। राजन को असलहा सटाकर उसके गले से सोने की चेन, लॉकेट और पर्स में रखा 6000 रुपये छीन लिया। राजन ने विरोध करने की कोशिश की तो उसके चेहरे पर हेलमेट से वारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश ग्यासपुर गांव होते हुए नत्थनपुर बाजार की तरफ भाग गए। सूचना पाकर जफराबाद थानाध्यक्ष मदनलाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जलालपुर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र के बिंदे गांव निवासी अमित कुमार यादव बाइक से 28 हजार रुपये नकद लेकर केराकत की तरफ सामान खरीदने जा रहा था। घर से कुछ दूर ही निकला था कि सामने से आए दो बाकइ से चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों में से एक ने कट्टा और दूसरे ने चाकू दिखाकर जेब से 28 हजार रुपये, मोबाइल और गले के सोने की चेन छीन लिया। बदमाश वाराणसी की तरफ भागने लगे। पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने साथियों को दी। साथियों ने वाराणसी की सीमा में स्थित गोढ़ियां गांव के अन्य साथियों को फोन से खबर कर दी और खुद भी पीछा कर लिया। गोढ़ियां गांव के लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों को ग्रामीणों ने पराऊगंज पुलिस को सौंप दिया है। उनके साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed