फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadways will make Shimla-like feeling in every journey

हर सफर में रोडवेज कराएगी शिमला-सा अहसास

Wed, 17 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways will make Shimla-like feeling in every journey
टूटी खिड़कियों और शीशे संग रोडवेज कराएगा शिमला का अहसास
विज्ञापन

प्रतिदिन साढ़े नौ हजार यात्री कर रहे यात्रा, नौ लाख की हो रही आय
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। ठंड व कोहरा पड़नी शुरू हो गई है, इससे यात्रियों को बचाने के लिए रोडवेज बसों में मुकम्मल सुविधाएं नहीं हो पाई है। बसों में खिड़कियां व्यवस्थित नहीं हैं। वहीं अधिकांश बसों में शीशे टूटे हुए हैं, जिससे यात्रियों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वे रात के समय ठंड से ठिठुर कर यात्रा करने को विवश हो रहे हैं,इसके लिए जिम्मेदार सब कुछ जानकर चुप्पी साधे हुए हैं।
जौनपुर रोडवेज डिपो से इस समय कुल 72 बसों का संचालन हो रहा है, जिसमें परिवहन निगम की 69 बसें हैं, जबकि तीन बसें अनुबंधित हैं। इन बसों का संचालन लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर व मिर्जापुर आदि स्थानों के होता है। इन बसों से इस समय रोज जहां तकरीबन साढ़े नौ हजार यात्री आवागमन कर रहे हैं। वहीं डिपो को प्रतिदिन नौ लाख रुपये की आय भी हो रही है, लेकिन ठंड व कोहरा पड़ने के बाद भी बसों की हालत बदहाल है। बसों में खिड़कियां ठीक नहीं है। वहीं शीशे भी टूटे पड़े है, जिससे यात्रियों को रात में यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात में सर्द हवा बसों में आने से यात्री ठिठुरने को विवश होते हैं, जिससे यात्रियों को ठंड लगने से उनके बीमार होने की संभावना रहती है, लेकिन जिम्मेदार बसों में व्यवस्था उपलब्ध कराने की बजाय चुप्पी साधे हुुए हैं।
विज्ञापन

---
- अभी तक बसों में नहीं लगे हैं फाग लाइट
जौनपुर। रोडवेज की बसों में फाग लाइट भी नहीं लग पाई है। वे बिना फाग लाइट के कोहरे में गुजर रही है, जिससे हर समय दुर्घटना होने का डर बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अभी तक बसों में फाग लाइट लगाने का कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन...
- बसों में फाग लाइट लगाने का कार्य शुरू है, जहां तक खिड़कियों के व्यवस्थित नहीं रहने और शीशा टूटने की बात है तो लगभग सभी बसों की खिड़कियों को दुरुस्त करते हुए शीशा लगा दिया गया है। अगर कोई बस बची होगी तो उसमें मुकम्मल व्यवस्था कर दी जाएगी। - विजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रिय प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed