फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadways driver collides in a parked Bolero, three including the driver injured

रोडवेज चालक ने खड़ी बोलेरो में मारी टक्कर, चालक सहित तीन घायल

Fri, 20 Aug 2021 05:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Roadways driver collides in a parked Bolero, three including the driver injured
जौनपुर के बक्शा क्षेत्र के विशेषरपुर आदर्श इंटर कालेज के समीप हाइवे पर बृहस्पतिवार की रात आठ बजे खड़ी बोलेरो में रोडवेज चालक ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं सितमसराय से बारात शिवगुलामगंज जा रही थी। बोलेरो चालक राहुल हाईवे किनारे बोलेरो खड़ी कर पान खाने चला गया। उसी समय सिंगरौली से लखनऊ जा रही रोडवेज बस चालक रिजवानुल हसन (45) अनियंत्रित होकर खड़ी बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना भीषण था कि बोलेरो बुरी तरह पलट गई। बोलेरो में सवार पांच लोगों में जहावल मड़ियाहूं निवासी 32 वर्षीय संजय मौर्या व 60 वर्षीय राधेश्याम घायल हो गए। वहीं, स्थानीय लोगों की पिटाई से रोडवेज चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को बक्शा सीएचसी ले गई। जहां रोडवेज चालक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि बोलेरो सवार घायलों को इलाज के पश्चात छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed