फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadways bus entered Khandak due to steering failure

स्टेयरिंग फेल होने से खंदक में घुसी रोडवेज बस

Sat, 26 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus entered Khandak due to steering failure
मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर- प्रयागराज मार्ग पर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया के पास बृहस्पतिवार की रात स्टीयरिंग फेल होने के कारण रोडवेज की बस सड़क किनारे खाई में घुस गई। गनीमत है कि चालक, परिचालक और यात्रियों को चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर डिपो की रोडवेज बस गोरखपुर से सवारी लेकर प्रयागराज जा रही थी। बस में 24 यात्री सवार थे । रात करीब दो बजे बस जौनपुर- रायबरेली हाईवे छोड़कर जैसे ही मुंगराबादशाहपुर की ओर बढ़ी तभी आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय बस की स्टीयरिंग फेल हो गई और बस खाई में उतर गई। पहलवान बीर बाबा मंदिर के पास बस रुकी। सूचना मिलते ही सतहरिया पुलिस चौकी प्रभारी बृजेश कुमार गुप्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाया । सूचना पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मुंगराबादशाहपुर डिपो के अध्यक्ष विजय कुमार सरोज अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और यात्रियों को दूसरी बस से भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed