फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roads will be pothole free at a cost of six crores

छह करोड़ की लागत से गड्ढामुक्त होंगी सड़कें

Thu, 13 Oct 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Roads will be pothole free at a cost of six crores
जौनपुर। प्रदेश सरकार सड़कों को गढ्डा मुक्त करने की तारीख नियत कर दी है। जिले में करीब छह सौ किलोमीटर की गड्ढायुक्त सड़कों को मरम्मत कराने के लिए छह करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था जिसमें से करीब तीन करोड़ जारी कर दिया गया है। औपचारिकताओं को पूर्ण करके जल्द ही काम कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की अधिक्तर सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे बारिश में सड़क की गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। शहर के पॉलीटेक्निक से सिटी स्टेशन तक सड़के गढ्डे में तब्दील हो गईं। उधर रामपुर से सेमुही, दुबेपुर मार्ग की हालत क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण लोगों को आवागमन करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रामपुर से सिरोही, दुबेपुर मार्ग साढ़े छह किलोमीटर की है। इस मार्ग से लोग सुरियावां, मोढ़, भदोही आदि स्थानों पर शॉर्टकट होने के कारण आवागमन करते है मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अधिकांश लोग इस मार्ग से आवागमन करने की जहमत नहीं उठाना चाहते हैं, इसलिए अन्य विभिन्न मार्गों से काफी दूरी का चक्कर लगाते हुए आवागमन करने को मजबूर हैं। सेमुही बाजार की हालत और अधिक दयनीय हो गया। इस मार्ग पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। ग्रामीण दिनेश कुमार, रमेश तिवारी, रामदीन यादव, आदि ने संबंधित अधिकारियों से इसकी मरम्मत कराने की मांग की है। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी जैनू राम ने बताया कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए धनराशि मिली है। जो औपचारिकताएं हैं उसे पूर्ण करके जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed