{"_id":"6830b853af384f84f20a2fdd","slug":"roads-started-crumbling-soon-after-they-were-built-dm-sent-a-report-for-action-jaunpur-news-c-193-1-va11001-134730-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सड़कें बनने के बाद ही उखड़ने लगीं, डीएम ने कार्रवाई के लिए भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सड़कें बनने के बाद ही उखड़ने लगीं, डीएम ने कार्रवाई के लिए भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्र की तीन सड़कें जो बीते पांच महीने से जांच के दायरे में थीं उनके खिलाफ डीएम ने कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गयी क्षेत्र की सात सड़कें जो बनने के बाद से ही उखड़ना शुरू हो गईं थी। जांच कराने के लिए विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने दिसंबर में डीएम को पत्र लिखा था। विधायक ने बताया कि नाहरपुर संपर्क मार्ग, बेसार संपर्क मार्ग, भटौली से पड़री संपर्क मार्ग, मिरशादपुर सरोज बस्ती, मुखलिसपुर से सराय त्रिलोकी नहर की पटरी, नेवादा मुखलिसपुर मार्ग, पट्टी दयाल संपर्क मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था। ठेकेदार द्वारा मानक के अनुरूप कार्य न करने से सड़क बनने के बाद से ही उखड़ना शुरू हो गई थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की थी। इस पर जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की थी। इस पर डीएम ने सीडीओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर शीघ्र रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया था। टीम ने पांच महीने बाद उपरोक्त सड़कों की जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है।इस पर डीएम ने कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है।
इन सड़कों के निर्माण पर उठे सवाल-बेसार संपर्क मार्ग के सील कोट का काम अधूरा है, जगह-जगह गड्ढे हैं। भटौली पड़री संपर्क मार्ग के विशेष मरम्मत के काम में जहां पटरी क्षतिग्रस्त हो चुकी है तो कार्य असंतोष जनक है। इसके अलावा मुखलिसपुर से नहर की पटरी पर घाटमपुर से सरायत्रिलोकी मार्ग पर जगह जगह पैच व होल है तो किनारे क्षतिग्रस्त हो गए है। रिपोर्ट मिलते ही जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
एक ही सड़क की बार बार जांच काआरोप-लोक निर्माण विभाग ठेकेदार संघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने लो निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिख कर आरोप लगाया कि विधायक रमेश चंद्र मिश्र बार बार एक ही सड़क की जांच करवा रहे हैं। जबकि उनके क्षेत्र में 40 प्रतिशत कार्य उनके ही चहेते ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। इसकी जांच कभी नहीं कराई जा रही है। विधायक द्वारा ठेकेदारों को धमकी भी दी जाती है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि विधायक के खास ठेकेदारों द्वारा कराए गए कार्यों की भी जांच कराई जाय।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ठेकेदार संघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह की शिकायत निराधार है। जितनी भी सड़कें खराब थीं उनकी जांच कराई गई जो रिपोर्ट भी बता रही है। जांच में किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं किया जा रहा है। सभी आरोप गलत हैं। - रमेश चंद्र मिश्र, भाजपा विधायक, बदलापुर विधानसभा