फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road was not built, Rs 26.43 lakh withdrawn

Jaunpur News: सड़क बनी नहीं, निकाल लिए 26.43 लाख रुपये

Thu, 24 Jul 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Road was not built, Rs 26.43 lakh withdrawn
सुजानगंज। मुंगराबादशाहपुर के सपा विधायक पंकज पटेल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि शिवरिहा गांव में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से बिना सड़क निर्माण कराए ही 26.43 लाख रुपये निकाल लिए गए। उधर, सड़क नहीं बनने से गुस्साए ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि मंगलवार को कुछ ग्रामीण उनसे मिलने उनके आवास पहुंचे थे। ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव की सड़क बहुत खराब है। इसकी जानकारी हम लोगों ने आपको दी थी लेकिन आपने इसे सही नहीं कराया। इस पर विधायक ने कहा, अरे भाई वो सड़क तो कब की बन गई है।
विज्ञापन

मेरे पास उसकी कॉपी भी है। ग्रामीणों ने कहा निर्माण के नाम पर एक गिट्टी भी नहीं लगी है। यह सुन विधायक खुद मौके पर निरीक्षण करने पहुंच गए। बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर सड़क देख विधायक ने तुरंत प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग लखनऊ को फोन से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सड़क की लंबाई 2.3 किमी है और मेरे ही प्रस्ताव पर 2023-24 में स्वीकृत हुई थी। सड़क निर्माण के नाम पर 26.43 लाख रुपये निकाल भी लिए गए हैं। इस पर प्रमुख सचिव ने जांच करने की बात कही।

उधर, बुधवार को सुबह शिवरिहा गांव के लोग सड़क न बनने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी और इस सड़क निर्माण का आश्वासन सक्षम अधिकारियों द्वारा नहीं मिल जाता, हम लोग धरने से नहीं उठेंगे। इसमें सौरभ यादव, रिंकू यादव, दीपक मिश्र, मल्कू यादव, रविन्द्र यादव आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed