{"_id":"df299d27982d3767f2fcd901b04e4020","slug":"road-accidents-claimed-the-lives-of-girls-and-young-men-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बालिका और युवक की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बालिका और युवक की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
अलग अलग स्थानों पर सोमवार को हुए सड़क हादसों में पांच वर्षीय बालिका और युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार में बालिका की मौत से आक्रोशित लोगों ने जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग को जाम कर दिया। पथराव में ट्रक चालक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी गांव निवासी राधेश्याम सिंह अपनी पौत्री नित्या (5) को घर से लेकर पैदल ही विद्यालय पहुंचाने जा रहे थे। वह एसबी जूनियर हाईस्कूल समाधगंज में एलकेजी की छात्रा थी।
बाजार में पहुंचने पर राधेश्याम सड़क किनारे खड़े थे तभी नित्या सड़क पार करने लगी। इसी दौरान इलाहाबाद से जौनपुर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई। मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बाइक से ट्रक का पीछा कर लिया। सिकरारा थाने के पास चालक ट्रक खड़ाकर थाने की ओर जा रहा था तभी बाइक सवार पहुंचे और पथराव कर दिया।
जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने चालक हडिय़ा बरौत निवासी शिवलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर घटना से आक्रोशित लोगों ने समाधगंज बाजार में सड़क जाम कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर 45 मिनट बाद जाम समाप्त करवाया। गौराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार मनिहागोविंदपुर निवासी बबलू राजभर (27) अपने छोटे भाई संभल के साथ बाइक से तेरहीं में शामिल होने
सरसौड़ा गांव जा रहा था। वह पदारथगंज के पास पहुंचा था तभी पैदल जा रहे युवक को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। बाइक चला रहे बबलू राजभर की मौत हो गई। पीछे बैठा संभल घायल हो गया।
उसे स्थानीय एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारे जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदवाकर छोड़ दिया गया है। जेसीबी से खोदागया गड्ढा ही हादसे का कारण बना।