फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road Accident in jaunpur jija and sala killed after Pickup hit them bike

Road Accident: जौनपुर में पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, जीजा-साले की मौत, महिला की हालत गंभीर

Sun, 21 Aug 2022 08:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 Aug 2022 08:19 PM IST
सार

जौनपुर में हुरहुरी पेट्रोल पंप के पास पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन
Road Accident in jaunpur jija and sala killed after Pickup hit them bike
जिला अस्पताल के बार परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के केराकत क्षेत्र में रविवार शाम पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक महिला की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसा हुरहुरी पेट्रोल पंप के पास हुआ। हादसे के बाद भाग रही पिकअप को पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि चालक फरार होने में कामयाब रहा।  

विज्ञापन


गौराबादशाहपुर थानांतर्गत ग्राम कुंडी निवासी श्यामबली सरोज (32) अपनी पत्नी सुनीता देवी (28) के साथ ग्राम पचवर थाना केराकत स्थित ससुराल आया था। रविवार  शाम पचवर निवासी सूरज सरोज (24) अपने जीजा श्याम बली और बहन सुनीता को बाइक पर बैठाकर उनके घर ग्राम कुंडी पहुंचाने जा रहा था।

विज्ञापन

15 से 20 फीट दूर गिरे बाइक सवार

हुरहुरी गांव के पास पेट्रोल पंप पर तेल भराने के लिए गाड़ी मोड़ने के दौरान पीछे से तेज गति से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार हवा में उछलकर 15 से 20 फीट दूर जा गिरे।  हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी केराकत में भर्ती कराया गया। वहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही श्याम बली और उसके साले सूरज की मौत हो गई। सुनीता देवी की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मौके से पिकअप को पकड़ लिया गया है, जबकि ड्राइवर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

नीलगाय की टक्कर से डीईआईसी प्रबंधक घायल

जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर शनिवार को थाने से करीब 100 मीटर दूर नीलगाय से टकरा कर डीईआईसी प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जौनपुर स्वास्थ्य विभाग में  तैनात अमित कुमार गौड़ देर शाम सीएमओ कार्यालय से कामकाज निपटा कर बाइक से अपने घर सीतमसराय जा रहे थे। जैसे ही जफराबाद थाने के कुछ ही दूर पर पहुंचे इस दौरान  अचानक बगल से नील गाय ने आकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गिर कर घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed