फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Risk of increased community infection, 24 people infected

बढ़ा कम्यूनिटी संक्रमण का खतरा, 24 लोग संक्रमित

Fri, 19 Jun 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Risk of increased community infection, 24 people infected
सिरकोनी के राजेपुर ने थर्मल स्कैनिंग करती मेडिकल टीम - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना मरीजों के तेजी से बढ़ते आंकड़ों के बीच शुक्रवार को चौंकाने वाली खबर आई। कुल 24 नए पॉजिटिव केस में 15 लोग सिर्फ दो परिवारों के हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व कोरोना संक्रमित मिले बदलापुर तहसील के लेखपाल की पत्नी, मां, तीन बच्चों के अलावा परिवार के 11 सदस्य संक्रमण की चपेट में आए हैं। वहीं डोभी ब्लाक में एक मरीज के परिवार की चार महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पहले 13 जून को मड़ियाहूं में काजीपुर और डोभी के बगेरवा में भी एक ही परिवार के पांच-पांच सदस्य संक्रमित पाए गए थे। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 470 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

खुटहन ब्लाक के लवायन गांव निवासी लेखपाल की तैनाती बदलापुर तहसील में है। उसे सिंगराऊ राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में ड्यूटी पर लगाया गया था, जहां किसी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से वह भी संक्रमित हो गया। 12 जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर परिवार के 14 सदस्यों का सैंपल लिया था। शुक्रवार को रिपोर्ट आई तो 11 सदस्य कोरोना से पॉजिटिव मिले। इसमें लेखपाल की मां, पत्नी, भाभी, छोटा भाई, बहन, तीन बच्चे और दो भतीजी, एक भतीजा शामिल हैं। लेखपाल की एक बेटी दो वर्ष की है, जबकि बेटा चार वर्ष का है। वहीं डोभी के मंदूपुर गांव में तीन जून को मुंबई से आए पिता-पुत्र के संपर्क में आने से भी परिवार की चार महिलाएं संक्रमित हुई हैं। इसमें संक्रमित शख्स की पत्नी, बेटी और दो भतीजी शामिल हैं। पूर्वांचल में सर्वाधिक कोरोना मरीज होने के बाद भी जिले में किसी मरीज से दूसरे तक संक्रमण फैलने के मामले गिनती के थे। अब एक ही परिवार के अंदर बड़ी संख्या में मरीजों के पाए जाने से स्थिति चिंताजनक होने लगी है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लगातार लोगों से क्वारंटीन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए क्वारंटीन नियमों का पालन करना अनिवार्य है। अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

शाहगंज विधायक की भयोहू भी संक्रमित हुईं
जौनपुर। शाहगंज से सपा विधायक शैलेंद्र यादव ललई के परिवार में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पहले वह खुद कोरोना की चपेट में आए थे। बृहस्पतिवार को छोटे भाई और एक वर्षीय पौत्री में बीमारी की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को भयोहू व सोंधी ब्लाक की पूर्व प्रमुख भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। पूर्व प्रमुख ने बृहस्पतिवार को लखनऊ जाकर जांच कराई थी। सभी का उपचार लखनऊ में ही चल रहा है। पूर्व प्रमुख की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को शाहगंज की स्वा स्थ्य टीम ने पक्खनपुर गांव पहुंचकर पास-पड़ोस के 29 लोगों के सैंपल लिए हैं। इसे जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
42 और मरीजों ने दी कोरोना को मात
जौनपुर। एक तरफ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है तो दूसरी ओर उसे मात देने वालों के आंकड़े में भी लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 42 मरीज स्वस्थ हो गए। जिला अस्पताल में लगी ट्रूनट मशीन से रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को पूविवि में बने कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी दे गई। डीएम, सीएमओ सहित अन्य अफसरों ने उन पर फूल बरसाकर अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें घर पहुंचने के बाद आगे भी क्वारंटीन नियमों का पालन करने और दूसरों को जागरुक करने का ोनिर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed