{"_id":"04f51ae204dbdf7520808387e5a43ace","slug":"rice-expressed-opposition-to-water-logging-on-road-rope-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर जल जमाव धान रोप जताया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर जल जमाव धान रोप जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Mon, 24 Aug 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर- जघई मार्ग पर स्थित गरियाव बाजार मे जलजमाव से परेशान लोगों ने रविवार को सड़क पर जमा पानी में धान रोपकर विरोध जताया।
गरियांव बाजार में जल निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश और लोगों के घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर ही जमा रहता है। जल जमाव के चलते सड़क दलदल में तब्दील हो गई है।
स्थानीय लोगों ने कई बार जल निकासी की व्यवस्था किए जाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
इस समस्या से परेशान बाजार वासी रविवार को सरकार के खिलाफ नारे लगाए और बीच सड़क पर जमा पानी में धान की रोपाई कर विरोध जताया।
बाजार में बीच सड़क पर गंदा पानी जमा होने से संक्रामक रोग के फैलने की आशंका बढ गई है। बीमारी फैलने की आशंका से लोग परेशान हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों में कामता प्रसाद तिवारी.नागेन्द्र छोटे सुनील सिह, भोला मिश्र, लालता प्रसाद, पीएन पांडेय आदि शामिल रहे।